इच्छाधारी नागिन बनने के चक्कर में श्रीदेवी ने चुकाई बड़ी कीमत, डॉक्टर ने कह दी थी ये बात

Sridevi In Nagina Movie: श्रीदेवी को बॉलीवुड की पहली लेडी सुपरस्टार माना जाता है और आपको बता दें कि आज वह भले ही हमारे बीच नहीं है, लेकिन इसके बावजूद भी उनकी यादें लोगों के जहन में बसी हुई है। श्रीदेवी ने अपने पूरे करियर में काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। श्रीदेवी के काफी सारे गाने मशहूर हैं जिसमें 'मैं तेरी दुश्मन, दुश्मन तू मेरा, मैं नागिन और तू सपेरा' वाला गाना काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ था। इस गाने को 'नगीना' फिल्म में जगह मिली थी।
श्रीदेवी की फिल्म 'नगीना' सुपरहिट साबित हुई थी और इसके कई सारे ऐसे किस्से हैं जो कि आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। इस फिल्म में श्रीदेवी को इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाते हुए देखा गया। इस फिल्म को साल 1986 में रिलीज किया गया था। सांपों पर फिल्में बना यहीं से शुरू हुआ था। फिल्म में श्रीदेवी की एक्टिंग का हर कोई दीवाना हो गया था। जिसमें ऋषि कपूर और अमरीश पुरी ने लीड किरदार निभाया था।
श्रीदेवी के करियर की यह फिल्म 'नगीना' सातवीं हिट फिल्म मानी जाती है। इस फिल्म की कहानी भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई। ऋषि कपूर और श्रीदेवी ने हीरो हीरोइन का किरदार निभाया तो वही अमरीश पुरी को खलनायक के किरदार में देखा गया। बता दे कि श्रीदेवी की फिल्म 'नगीना' साल 1986 की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी। श्रीदेवी की एक्टिंग भी इतनी लाजवाब थी कि हर कोई उन पर फिदा होने पर मजबूर हो गया।
बताया तो यह भी जाता है कि श्रीदेवी की आंखों की सालों तक काफी ज्यादा चर्चा रही थी और लोग तो इस बात को लेकर काफी कन्फ्यूज थे कि आखिरकार एक्ट्रेस की यह असली आंखें हैं या फिर लेंस है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इन लेंस को लगातार कई घंटे तक लगाकर श्रीदेवी शूटिंग किया करती थी और इसके चलते उनकी आंखों में परेशानी होने लग गई थी। इसी के चलते एक्ट्रेस को देखने में काफी ज्यादा परेशानी होने लगी थी।
इसके बाद में श्रीदेवी डॉक्टर के पास में गई और इसके चलते उन्हें काफी लंबा इलाज भी करवाना पड़ा। फिल्मों में नागिन का किरदार निभाने के कारण श्रीदेवी को काफी ज्यादा कीमत चुकानी पड़ गई थी। बहुत कम लोग जानते हैं कि श्रीदेवी से पहले 'नगीना' फिल्म का ऑफर जया प्रदा को मिला था। हालांकि नागिन थीम होने के चलते उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया क्योंकि वह असल जीवन में सांपों से काफी डरती थी।


Click it and Unblock the Notifications











