रिश्ते में अंबानियों की समधन लगती थी श्रीदेवी, जानिए कैसे जुड़ा ये खास रिश्ता

Sridevi tina ambani

श्रीदेवी बॉलीवुड की दिवंगत दिग्गज अभिनेत्री है। बता दे कि उन्होंने इंडस्ट्री में अपना एक अहम योगदान दिया है और इतना ही नहीं भले ही आज वह हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके हर एक याद आज भी मौजूद है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी से श्रीदेवी का एक खास कनेक्शन है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि टीना अंबानी ने मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी से शादी रचाई और उनके दो बच्चे भी हैं। जिनका नाम अंशुल और अनमोल है। टीना अंबानी की बहन भावना मोतीवाला की बेटी का नाम अंतर मोतीवाला है। बता दे कि उनकी शादी में श्रीदेवी भी शामिल होने के लिए दुबई पहुंची थी।

बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि टीना अंबानी की भतीजी अंतर की शादी, बोनी कपूर की बहन रीना कपूर के बेटे यानी कि उनके भांजे मोहित मरवाह के साथ में हुई थी। इसी के चलते टीना अंबानी और श्रीदेवी एक दूसरे के साथ समधन वाला रिश्ता साझा करते हैं और मोहित अब टीना के दामाद भी बन चुके हैं।

श्रीदेवी के नंद के बेटे मोहित और टीना की बहन की बेटी अंतर अब पति पत्नी के तौर पर रहते हैं और उनका एक बच्चा भी हो चुका है। मोहित मरवाह की पत्नी अंतर मशहूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के रिश्ते में बहु लगती है। इसी के चलते टीना अंबानी और श्रीदेवी का रिश्ता भी बहुत ही खास हो जाता है।

श्रीदेवी की बात करें तो साल 2018 में उनका निधन हो गया था। वह मोहित और अंतर की शादी अटेंड करने के लिए ही दुबई गई थी। मोहित मरवाह भी अपने कजिनस अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर और सोनम कपूर के साथ में भी अच्छा खासा रिश्ता साझा करते हैं। श्रीदेवी की दो बेटियां हैं जिनका नाम खुशी और जान्हवी है।

More from Filmibeat

Read more about: sridevi tina ambani mohit marwah
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X