जब श्रीदेवी ने बिग बी संग काम करने से किया इनकार, फिर अमिताभ ने इस तरकीब से हसीना को पिघलाया

Sridevi, amitabh bachchan

अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का महानायक कहा जाता है और आपको बता दे कि उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काफी बेहतरीन काम भी किया है। बॉलीवुड की ऐसी हसीनाएं भी है जो कि उनके साथ में काम करने को तरसती हैं। आज की पीढ़ी तो उनको आदर्श भी मानती है। लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक सुपरस्टार एक्ट्रेस ऐसी भी रही जिन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ कभी काम न करने की कसम खाई थी। दरअसल यह है और कोई नहीं बल्कि लेडी सुपरस्टार श्रीदेवी थी।

इस हसीना ने बिग बी संग काम ना करने की खाई थी कसम

श्रीदेवी बॉलीवुड इंडस्ट्री की लेडी सुपरस्टार कहीं जाती थी और उन्होंने 80 के दशक में बॉलीवुड इंडस्ट्री में राज किया। उनकी खूबसूरती का हर कोई दीवाना हो जाया करता था और आपको बता दें कि उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ में काम करने से पब्लिकली मना कर दिया था। लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने फिल्म खुदा गवाह में काम करने के लिए हामी भर दी थी और आज हम आपको इसी के पीछे का किस्सा बताने वाले हैं।

श्रीदेवी ने बिग बी के साथ काम करने को कर दिया था मना

दरअसल, श्रीदेवी ने साल 1986 में अमिताभ बच्चन के साथ में फिल्म आखिरी रास्ता में काम किया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने पूरी प्रेस के सामने यह तक कह दिया था कि वह अब कभी भी अमिताभ बच्चन के साथ में फिल्मों में काम नहीं करेगी। ऐसा इसीलिए क्योंकि उनकी फिल्मों में हीरोइन का रोल सिर्फ एक्स्ट्रा से ज्यादा कुछ भी नहीं होता है। लेकिन जब उनको फिल्म खुदा गवाह ऑफर हुई तो उन्होंने इसके लिए भी पहले साफ इनकार कर दिया था। लेकिन बाद में अमिताभ बच्चन ने एक ऐसी तरकीब लगा दी थी की एक्ट्रेस को हां करना पड़ गया।

अमिताभ ने श्रीदेवी को ऐसे मनाया

कुछ खबरों के अनुसार श्रीदेवी ने फिल्म खुदा गवाह से पहले तो इंकार कर दिया था और बाद में अमिताभ बच्चन ने उनको मनाने के लिए एक ट्रक भर कर गुलाब भेज दिए थे।इसके बाद में श्रीदेवी का दिल पिघल गया था। बता दे की श्रीदेवी ने एक शर्त रख दी थी और कहा था कि इस फिल्म में मां बेटी दोनों का किरदार वह खुद निभाएंगी। फिल्म के निर्माता और निर्देशक मुकुल आनंद और मनोज देसाई भी इस बात को मान गए थे। इसके बाद में खुदा गवाह फिल्म सफलता की सीढ़ी चढ़ गई थी।

More from Filmibeat

Read more about: sridevi amitabh bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X