Sridevi: शाहरुख खान की इन फिल्मों में काम करने से श्रीदेवी ने कर दिया था इंकार

sridevi

बॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार श्रीदेवी ने अपने फिल्मी करियर के दौरान करीब 350 फिल्मों में काम किया था। श्रीदेवी की सबसे बड़ी खासियत अलग-अलग तरह के किरदारों और फिल्मों में काम करना है। श्रीदेवी ने अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर, जितेंद्र से लेकर अनिल कपूर तक कई एक्टर्स के साथ काम किया है लेकिन कई फिल्मों का प्रस्ताव मिलने के बावजूद श्रीदेवी ने शाहरुख खान के साथ काम करने से इंकार कर दिया था। शाहरुख खान के साथ फिल्मों में काम करने के लिए जहां एक्ट्रेसेस उत्साहित रहती हैं लेकिन श्रीदेवी ने शाहरुख खान के साथ किसी ना किसी वजह से काम करने से मना कर दिया था। श्रीदेवी को एक या दो नहीं बल्कि कई बार ऐसी फिल्में ऑफर की गयी थी जिसमें शाहरुख खान मुख्य किरदार में थे लेकिन किसी ना किसी वजह से श्रीदेवी इन फिल्मों का हिस्सा नहीं बन सकी।

डर

डर

साल 1993 में सिनेमा हॉल में रिलीज हुई थी फिल्म 'डर। फिल्म में सनी देओल और जूही चावला की जोड़ी नजर आयी थी। वहीं नेगेटिव किरदार में शाहरुख खान ने काम किया था। दर्शकों ने इस फिल्म को काफी प्यार दिया था। लेकिन इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस के लिए फिल्म मेकर्स की पहली पसंद जूही चावला नहीं बल्कि श्रीदेवी थी। लेकिन श्रीदेवी इस फिल्म में काम करने के लिए राजी नहीं हुई थी। श्रीदेवी ने इंकार करते हुए कहा कि इस तरह के किरदार में उन्होंने पहले भी काम किया है। इसलिए फिर से इस तरह के किरदार में काम नहीं करना चाहती है। उस समय एक इंटरव्यू में श्रीदेवी ने कहा था, "जूही ने पहले ऐसे किसी किरदार में काम नहीं किया था। इसलिए अगर वह इस फिल्म में काम करेंगी तो अच्छा रहेगा। मैंने 'चांदनी' और 'लम्हे' फिल्मों में इसी तरह का किरदार निभाया था। मेरे लिए यह किरदार कुछ खास नहीं है।" श्रीदेवी ने कहा था कि अगर उन्हें किरण के किरदार के बजाए राहुल का किरदार यानी शाहरुख खान वाला किरदार दिया जाता तो वह काम करने के लिए राजी हो जाती।

बाजीगर

बाजीगर

1993 में ही फिल्म 'बाजीगर' रिलीज हुई थी। इस फिल्म को अब्बास-मस्तान ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में दो एक्ट्रेस काजोल और शिल्पा शेट्टी और एक्टर शाहरुख खान नजर आए थे। फिल्म के हीरो शाहरुख खान का किरदार पूरी तरह से पॉजीटिव ना होकर ग्रे शेड में था। उस समय शाहरुख खान, काजोल और शिल्पा शेट्टी ने अपने करियर की तुरंत शुरुआत किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में पहले शाहरुख खान के किरदार के लिए सलमान खान को ऑफर किया गया था लेकिन जब सलमान खान ने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया तब शाहरुख खान को इस फिल्म में साइन किया गया। वहीं फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर पहले श्रीदेवी को ऑफर किया गया था। लेकिन श्रीदेवी ने इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया। फिल्म में श्रीदेवी को अपना किरदार पसंद नहीं आया था। दरअसल, जिस समय श्रीदेवी को बाजीगर ऑफर किया गया था उस समय श्रीदेवी अपने करियर के पीक पर थी। ऐसे समय में खुद से जूनियर एक एक्टर के हाथों फिल्म में मौत श्रीदेवी को मंजूर नहीं था।

दिल तो पागल है

दिल तो पागल है

1997 में यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी शाहरुख खान की फिल्म 'दिल तो पागल है' में माधुरी दीक्षित, करिश्मा कपूर मुख्य किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने गेस्ट रोल किया था। श्रीदेवी को इस फिल्म में लीड रोल का ऑफर किया गया था लेकिन ऐसे किरदार में उन्होंने पहले भी काम किया है, यह कहते हुए श्रीदेवी ने इस बार भी मेकर्स को खाली हाथ लौटा दिया था। हालांकि 1996 में श्रीदेवी और शाहरुख खान को राम शेट्टी की फिल्म 'आर्मी' में स्क्रीन शेयर करते हुए देखा गया था। इस फिल्म में शाहरुख खान ने गेस्ट आर्टिस्ट का रोल किया था। वहीं 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' में भी श्रीदेवी नजर आयी थी। इस फिल्म में श्रीदेवी कैमियो रोल में थी।

मोहब्बतें

मोहब्बतें

साल 2000 में आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म 'मोहब्बतें' भी रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और अमिताभ बच्चन समेत 6 अन्य नये एक्टर्स ने डेब्यू किया था। कहा जाता है कि इस फिल्म में भी श्रीदेवी को एक किरदार ऑफर किया गया था। हालांकि वह किरदार ऐश्वर्या राय वाला किरदार नहीं था। श्रीदेवी को एक अलग ही किरदार ऑफर किया गया था। लेकिन इस बार भी बात नहीं बन सकी और श्रीदेवी ने इस फिल्म में काम करने से आदित्य चोपड़ा को मना कर दिया था। बाद में आदित्य चोपड़ा ने फिल्म से ही इस किरदार को समाप्त कर दिया था।

Read more about: sridevi shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X