मिथुन चक्रवर्ती संग अपना Kiss देख भड़क गई थीं श्रीदेवी, डायरेक्टर ने धोखे से ऐसे शूट किया था सीन

श्रीदेवी बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री हुआ करती थी और आपको बता दें कि उन्होंने 4 साल की उम्र से अपना फ़िल्मी करियर शुरू किया था। लेकिन आपको बता दें कि श्रीदेवी निजी जीवन को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही। लेकिन एक बार श्रीदेवी बहुत ही बुरी तरह फिल्म के डायरेक्टर पर भड़क पड़ी और झगड़ा हो गया। दरअसल यह फिल्म गुरु के समय की बात है जब श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती का किसिंग सीन सुर्खियों में आया। जो की बिल्कुल भी रियल नहीं था।
अक्सर देखने के लिए मिला है कि श्रीदेवी हमेशा ही फिल्मों के दौरान इंटिमेट और किसिंग सीन करने से कतराती नजर आती थी। वह फिल्म के डायरेक्टर के सामने भी अपनी डिमांड को क्लियर कर देती थी। लेकिन साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म गुरु के समय विवाद हुआ। श्रीदेवी ने साल 1992 में फिल्म फेयर को दिए हुए एक इंटरव्यू के दौरान इस किसिंग सीन का एक किस्सा सुनाया था।
इंटरव्यू में श्रीदेवी ने बताया कि उन्होंने गुरु फिल्म में कोई भी मिथुन चक्रवर्ती के साथ किसिंग सीन नहीं दिया था। लेकिन डायरेक्टर ने बिना बताए बॉडी डबल का इस्तेमाल करके उस किसिंग सीन को शूट किया और फिल्म में डाल दिया। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने साफ कह दिया था कि वह ना तो खुद किसिंग सीन करेंगी और ना ही बॉडी डबल को करने देगी। पहले तो डायरेक्टर ने कुछ नहीं किया और जब फिल्म रिलीज हुई तो श्रीदेवी के माता-पिता ने देखा और पूरी तरीके से बवाल हो गया।
श्रीदेवी ने बताया कि उनके माता-पिता ने जब फिल्म देखी तो वह काफी ज्यादा उन पर गुस्सा हो गए थे। हालांकि डायरेक्टर उमेश मेहरा ने दावा किया कि अभिनेत्री ने किसिंग सीन दिया है। फिल्म इंडस्ट्री में यह सबसे ज्यादा खराब एक्सपीरियंस अभिनेत्री का रहा। बता दे की मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी के बीच में अफेयर की भी खूब चर्चा रही है। हालांकि बाद में दोनों ने दूरी बना दी थी। आज श्रीदेवी भले ही हमारे बीच नहीं है और इसके बावजूद भी उनकी यादें लोगों के बीच आज भी जिंदा है


Click it and Unblock the Notifications