फिल्म की शूटिंग के दौरान ही ये हसीनाएं हो गई थी प्रेग्नेंट, एक ने तो उठाया ऐसा कदम कि...

लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जो कि शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों रिश्ते बनना काफी ज्यादा आम हो चुका है और इतना ही नहीं सितारे भी अपने रिश्तो को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में बने रहते हैं. बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में रिश्ते बनते रहते हैं और बिगड़ भी जाते हैं. जिस वजह से बॉलीवुड के सितारे अपने निजी जीवन को लेकर हमेशा से ही चर्चा का विषय बने रहते हैं. लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जो कि शूटिंग के वक्त यह प्रेगनेंट हो गई थी.
श्रीदेवी
श्रीदेवी बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रह चुकी है और आपको बता दें कि अब वह हमारे बीच नहीं रही. बता दें कि उन्होंने बोनी कपूर द्वारा निर्मित फिल्म 'जुदाई' में काम किया था और वह उसी की शूटिंग भी कर रही थी. लेकिन उन्हें इसी वक्त पता चला कि वह प्रेग्नेंट हो गई है. जिस वजह से उन्होंने बोनी कपूर से फटाफट शादी भी रचा ली थी. साथ ही जल्दी-जल्दी फिल्म की शूटिंग भी पूरी की थी. वही आपको बता दें कि फिल्म 28 फरवरी 1997 में रिलीज हुई तो वही श्रीदेवी की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर का जन्म 6 मार्च 1997 में हो गया था.
जया बच्चन
जया बच्चन ने 'शोले' फिल्म में काम किया था और इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे. लेकिन शूटिंग के वक्त ही वह प्रेग्नेंट हो गई थी और इसी वजह से उनके शॉट जल्दी-जल्दी ले लिए गए थे जिससे कि उन्हें बाद में परेशानी ना हो. अमिताभ बच्चन तो कई बार यह भी कहते हुए नजर आए हैं कि शोले फिल्म में तीन बच्चन ने काम किया क्योंकि एक तो वह खुद थे, दूसरी जया बच्चन और तीसरा जया के गर्भ में पल रहा बच्चा था.
जूही चावला
जूही चावला बॉलीवुड की एक खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार थी. लेकिन आपको बता दें कि फिल्म 'झंकार बीट्स' में एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंट महिला का किरदार निभाया. लेकिन बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि वह उन दिनों असल में प्रेग्नेंट थी. उस समय एक्ट्रेस 7 महीने की प्रेगनेंस थी. बता दें कि एक्ट्रेस की फिल्म जून 2003 में रिलीज हुई थी तो वहीं वह जुलाई 2003 में मां बन गई थी.
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन ने 'हीरोइन' फिल्म में लीड किरदार निभाया और शूटिंग के दौरान उन्हें पता चला कि वह प्रेग्नेंट है. जिसके बाद उन्होंने इस फिल्म के निर्देशक मधुर भंडारकर को बताया और इस फिल्म को छोड़ दिया. बता दें कि इस फिल्म की वजह से मधुर को काफी ज्यादा नुकसान झेलना पड़ा और कुछ दिनों की शूटिंग भी इस फिल्म की हो चुकी थी.
काजोल
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री काजोल ने 'वीर' फिल्मों में काम किया था और शूटिंग के दौरान ही वह प्रेग्नेंट हो गई थी. लेकिन इसके बावजूद भी काजोल ने अपने काम पर कोई भी असर नहीं पड़ने दिया और इस फिल्म को भी पूरा किया था.


Click it and Unblock the Notifications