जब एक समय पर श्रीदेवी को आने लगे थे सांप और भूत के सपने, बोलीं- मेरे बहुत दुश्मन हैं..

श्रीदेवी बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अभिनेत्री हुआ करती थी और आपको बता दें कि उन्हें इंडस्ट्री की लेडी सुपरस्टार भी कहा जाता था। हालांकि आज वह हमारे बीच नहीं रही लेकिन इसके बावजूद भी उनकी हर एक याद दर्शकों के बीच में आज भी मौजूद है। श्रीदेवी ने इंडस्ट्री को काफी बेहतरीन फिल्में भी दी है।
लेकिन आपको बता दें कि साल 1986 में रिलीज हुई फिल्म नगीना में श्रीदेवी ने नागिन का किरदार निभाया था। इस फिल्म में श्रीदेवी के अलावा ऋषि कपूर और अमरीश पुरी के साथ-साथ प्रेम चोपड़ा भी अहम किरदार में नजर आए थे। नगीना फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी और यह उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई थी।
इस फिल्म में श्रीदेवी को रजनी नाम का किरदार मिला था। जिसमें उन्होंने नागिन का किरदार निभाया और दुष्ट साधु के हाथों अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए एक शब्द से शादी कर लेती है। लेकिन बहुत कम लोग इस बारे में जानते होंगे कि श्रीदेवी को सांपों से काफी ज्यादा डर लगता था। इस बात को जानते हुए भी उन्होंने सांपों का सामना किया और इस फिल्म को पूरा किया।
श्रीदेवी की एक्टिंग की इस फिल्म में काफी ज्यादा तारीफ की गई थी और उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि "मुझे बहुत ज्यादा सपने आने लगे थे। ज्यादातर भूतों और सांप के सपने आते थे और मैं काफी ज्यादा डर जाती थी। लोग मुझे कहा करते थे कि सपने में सांप देखने का अर्थ होता है कि तुम्हारे बहुत सारे दुश्मन है।" खबरों के अनुसार पहले डायरेक्ट हरमेश मल्होत्रा स्क्रिप्ट लेकर जयाप्रदा के पास में पहुंचे थे और एक्ट्रेस ने यह कहकर मना कर दिया था कि उन्हें सांपों से बहुत डर लगता है।


Click it and Unblock the Notifications


