श्रीदेवी पुण्यतिथि : वो आखिरी तस्वीरें जिन्हें देख फूट फूटकर रोए लोग, एक तस्वीर देख भड़क जाएंगे आप
श्रीदेवी की मृत्यु को आज एक साल हो चुके हैं। एक साल पहले, रात के दो बजे अचानक सबके मेसेज और फोन की घंटी बजने लगी और सबके पास एक ही बुरी खबर थी - श्रीदेवी की मौत। सबको इस खबर की पुष्टि करने में काफी समय लगा। कोई मानना ही नहीं चाहता था कि ये खबर सच है। लेकिन जब इस खबर की पुष्टि हुई तो मानो बॉलीवुड में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
24 फरवरी को दुबई के एक होटल में, बाथटब में डूब कर श्रीदेवी की मृत्यु हो गई। जब इस बात की पुष्टि हुई तो हर कोई कपूर परिवार के घर की तरफ भागा। इस दुख की घड़ी में पूरा बॉलीवुड कपूर परिवार के साथ मज़बूती से खड़ा दिखाई दिया। वहीं हर किसी का दिल उनकी बच्चियों के लिए भर आया।

दूसरी तरफ, उनकी मौत से तीन घंटा पहले, अमिताभ बच्चन के एक ट्वीट ने तो जैसे हलचल मचा दी। श्रीदेवी की मौत से तीन घंटा पहले अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने घबराहट और किसी अनहोनी के होने की आशंका जताई। इसके बाद श्रीदेवी की मौत की खबर आना हर किसी के लिए बहुत बड़ा सदमा था।
श्रीदेवी की अंतिम विदाई तक भी किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि अब वो हमारे बीच नहीं रहीं। उनका मुस्कुराता चेहरा, हर किसी को फूट फूटकर रोने पर मजबूर कर रहा था। देखिए उनकी अंतिम यात्रा और अंतिम पलों की कुछ तस्वीरें जिन्हें देख फैन्स फूट फूटकर रोए। लेकिन आखिरी तस्वीर पर सबका गुस्सा तब भी भड़का था और आज भी ये तस्वीर आपको दुखी करेगी -


Click it and Unblock the Notifications












