Sridevi Death Anniversary: श्रीदेवी की मौत और जिंदगी की अनसुलझी गुत्थियां
श्रीदेवी 24 फरवरी 2018 को बॉलीवुड और इस दुनिया को अलविदा कह गईं। अचानक उनका ऐसे जाना लोगों को महज अफवाह ही लगा। बॉलीवुड की 'चांदनी' को गए दो साल हो चुके हैं। परिवार व उनके प्रशंसक आज भी दुखी हैं। करीबियों ने श्रीदेवी की जिंदगी को जिस तरह बयां किया है उससे तो यही मालूम पड़ता है कि वह कई बार मायूस रहीं और उनपर सदा ही अपेक्षाओं का बोझ रहा था। बेहद खूबसूरत, टॉप एक्ट्रेस होने के बावजूद श्रीदेवी की जिंदगी कहीं न कहीं गुम सी थी।
उन्हें वह कुछ नसीब नहीं हुआ जितना वह उम्मीद करती थीं। यहां मैं सब जजमेंटल होकर नहीं बल्कि उनके इर्द गिर्द रहने वाले शख्सियतों द्वारा कही गईं बातों के मद्देनजर कह रही हूं। 29 बार सर्जरी करवाने वाली श्रीदेवी की निजी जिंदगी कई तमाम उपेक्षित किस्सें से भरी है। उनका प्यार हो या फिर माता पिता का साथ या फिर मौत, सभी कहीं न कहीं उलझी ही रह गईं।


Click it and Unblock the Notifications











