श्रीदेवी की पुण्यतिथि - 1 करोड़ फीस लेने वाली पहली हीरोइन, कम फीस मिली तो की बाहुबली रिजेक्ट
24 फरवरी 2021 को श्रीदेवी की तीसरी पुण्यतिथि है। 2018 में एक हादसे में अचानक श्रीदेवी की मौत हो गई थी। उनकी मौत हर किसी के लिए सदमे से कम नहीं थी। उनकी पुण्यतिथि पर बोनी कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर ने श्रीदेवी के चेन्नई आवास पर एक पूजा भी की।
श्रीदेवी 1985 - 1993 तक बॉलीवुड की सबसे महंगी हीरोइन थीं। वो एक फिल्म के लिए 8 - 10 लाख रूपये लेती थीं। दिलचस्प ये था कि श्रीदेवी से कोई मोलतोल नहीं किया जाता था। जो कीमत उन्होंने बोल दी, उसी कीमत पर उन्हें तुरंत साईन कर लिया जाता था। धीरे धीरे उनका रूतबा बढ़ता गया।

श्रीदेवी हिंदी फिल्मों की पहली हीरोइन थीं जिनकी फीस 1 करोड़ रूपये थी। और ये फीस उन्हें पहली बार मिली थी बोनी कपूर की फिल्म मिस्टर इंडिया के लिए क्योंकि बोनी को इस फिल्म में श्रीदेवी चाहिए ही चाहिए थीं।
अपनी आखिरी फिल्म मॉम से श्रीदेवी इतना जुड़ चुकी थीं कि वो चाहती थीं कि ए आर रहमान फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर दें। लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला कि अब फिल्म के पास बजट नहीं है, उन्होंने तुरंत अपनी फीस कम कर दी। यही लगन इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड दिला गई।
जानिए श्रीदेवी के बारे में सबसे ज़्यादा गूगल की गई बातें

श्रीदेवी की आखिरी तस्वीर
श्रीदेवी की मौत की खबर से पूरा बॉलीवुड दंग रह गया था। श्रीदेवी दुबई में अपने भतीजे की शादी का हिस्सा बनने गई थीं। शादी के बाद कुछ दिन रूककर शॉपिंग करना चाहती थीं। लेकिन बाथटब में डूबकर उनकी मौत हो गई। उनके निधन की खबर आते ही हर कोई चौंक गया और किसी को विश्वास ही नहीं हुआ।

श्रीदेवी की जाति!!
इस सवाल का कारण क्या है ये तो हम भी नहीं बता सकते लेकिन गूगल पर अकसर ये पूछा जाता है कि श्रीदेवी ब्राह्मण थीं या नहीं। श्रीदेवी बॉलीवुड का सबसे मशहूर और चमकता सितारा थीं। ऐसे में ब्राह्मण थी या नहीं थीं, इस बात का जवाब देना हम ज़रूरी नहीं समझते। आपको वाकई अब भी इसका जवाब चाहिए तो गूगल से पूछ लीजिए।

हिंदी सिनेमा की सबसे मशहूर अभिनेत्री
गूगल पर अकसर ये भी पूछा जाता है कि श्रीदेवी मशहूर क्यों हैं। दरअसल, श्रीदेवी को शुरू में हिंदी नहीं आती थी लेकिन अचानक से वो हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा सितारा बन गईं। इसलिए उनके सफर को जानने के लिए लोग अकसर इस बारे में गूगल करते हैं कि श्रीदेवी क्यों, कैसे और कब इतनी मशहूर हुईं।

हॉलीवुड फिल्में भी हुईं ऑफर
श्रीदेवी को स्टीवन स्पीलबर्ग ने जुरासिक पार्क ऑफर की थी। ये खबर सच है या झूठ इसकी पुष्टि के लिए लोग अकसर ये बात गूगल कर लेते हैं। लेकिन ये बात सच है। हालांकि, श्रीदेवी ने ये रोल रिजेक्ट कर दिया था। क्योंकि फिल्म में उनका खास बड़ा रोल नहीं था लेकिन हॉलीवुड को अपनी डेट्स देना मतलब बॉलीवुड से दूरी। और उस समय श्रीदेवी अपने करियर की बुलंदी पर थीं।

हिंदी सिनेमा की अमिताभ बच्चन
श्रीदेवी को हिंदी सिनेमा का अमिताभ बच्चन कहा जाता है। कारण? वो हिंदी सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार थीं। उनका ओहदा ऐसा था कि फिल्मों में उनके लिए खास रोल लिखे जाते थे और उसके बाद कहीं जाकर फिल्म का हीरो तय किया जाता था।

श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी
खबरें थीं कि श्रीदेवी अपनी शादी से पहले ही प्रेगनेंट हो गई थीं। जब जान्हवी उनकी कोख में थीं तो मंदिर में जाकर श्रीदेवी और बोनी कपूर ने शादी कर ली। इसके बाद रिलीज़ हुई थी फिल्म जुदाई जिसमें श्रीदेवी का नाम उनकी बेटी के नाम पर रखा गया था - जान्हवी।

काम से था इतना प्यार
श्रीदेवी अपने काम से इतना प्यार करती थीं कि चालबाज़ के गाने ना जाने कहां से आई है शूट करने के लिए 103 डिग्री का बुखार भी उन्हें नहीं रोक पाया था। जबकि श्रीदेवी ने ये गाना झमझमाती हुई बारिश के पानी में शूट किया था। लेकिन शायद यही लगन उन्हें इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर अवार्ड दिला गई थी।

राम गोपाल वर्मा हैं सबसे बड़े फैन
राम गोपाल वर्मा श्रीदेवी के प्यार में थे। उन्होंने श्रीदेवी पर एक फिल्म भी बनाई थी। और इस फिल्म को लेकर इतनी कंट्रोवर्सी हुई थी कि गाहे बगाहे ही सही लेकिन इसे सर्च काफी किया जाता है। वैसे श्रीदेवी की मौत के बाद रामगोपाल वर्मा ने उनके लिए एक ओपन लेटर लिखा था और उनके बारे में काफी बातें बताई थीं।

माधुरी दीक्षित के साथ टक्कर
श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित को एक दूसरे की कट्टर कहा जाता था। अगर 1993 तक श्रीदेवी बॉलीवुड की सबसे महंगी हीरोइन थीं तो 1993 में ये खिताब उनसे छीना था माधुरी दीक्षित ने जिसके बाद श्रीदेवी बॉलीवुड की दूसरी महंगी हीरोइन बन गई थीं।

श्रीदेवी की शादी की तस्वीरें
श्रीदेवी की शादी अचानक से हुई थी और शायद यही कारण है कि बोनी कपूर के साथ उनकी शादी की तस्वीरें अकसर सर्च की जाती हैं। लेकिन केवल मंदिर की एक तस्वीर वायरल है जो लोगों को हमेशा दिख जाती है।


Click it and Unblock the Notifications












