आंखें दांव पर लगाकर श्रीदेवी ने की थी फिल्म की शूटिंग, डॉक्टर्स ने भी दी हिदायत, फिल्म से हुई 2 गुनी कमाई

बॉलीवुड में कई सारे सितारे ऐसे हैं जो कि अपने किरदार से हर किसी को इंप्रेस करके दीवाना बना देते हैं. इतना ही नहीं उनकी अदाकारी के साथ-साथ उनकी खूबसूरती भी लाजवाब होती है. लेकिन उन्हीं में से एक बॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार श्रीदेवी भी है. उन्होंने कई बार अपनी बीमारी के चलते भी शूटिंग को पूरा किया. ऐसा ही उनके साथ में साल 1986 में फिल्म नगीना के दौरान हुआ था. दरअसल इस फिल्म के दौरान बार-बार उनको लेंस लगाने पड़ते थे और डॉक्टर ने उन्हें लेंस के इस्तेमाल के लिए साफ मना कर दिया था. लेकिन इसके बावजूद एक्ट्रेस ने अपनी आंखों को दांव पर लगाकर अपनी शूटिंग पूरी की.
अलग-अलग तरह के लेंस लगाकर श्रीदेवी की आंखों को हो रहा था नुकसान
बॉलीवुड की दिवंगत और मशहूर अभिनेत्री कही जाने वाली श्रीदेवी भले ही आज हमारे बीच नहीं रही है. लेकिन इसके बावजूद भी उनकी यादें हर किसी के दिलों में बसी हुई है. श्रीदेवी ने अपने पूरे करियर में काफी सारी हिट फिल्मों में काम किया है. लेकिन फिल्म नगीना के दौरान नागिन का किरदार निभाते हुए उन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया. उन्हें इस फिल्म के दौरान बार-बार अलग-अलग तरीके के लेंस इस्तेमाल करने पड़ते थे और उनकीआंखों के लिए यह सब बिल्कुल भी अच्छा नहीं था.
आंखों को दांव पर लगाकर श्रीदेवी ने पूरा किया कैरक्टर
इस बारे में बहुत कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म के दौरान श्रीदेवी ने असली सांपों के साथ में भी कई सारे सींस को शूट किया. एक्ट्रेस के लिए यह काफी ज्यादा मुश्किल भरा था. श्रीदेवी ने इस फिल्म के लिए अपनी आंखें तक दांव पर लगा दी थी. इस किरदार के लिए अलग अलग तरीके के लेंस लगाना काफी ज्यादा मुश्किल भरा था और यहां तक कि उनकी आंखें खराब होने की कगार पर आ चुकी थी. डॉक्टर ने भी उन्हें साफ इन रिलायंस का उपयोग करने से मना कर दिया था. लेकिन फिर भी उन्होंने अपने काम को तवज्जो दी और इस कैरेक्टर को पूरा किया. यहां तक की शूटिंग के वक्त पर कई बार सेट पर आंखों में उन्हें दवाई डालते हुए भी देखा जाता था.
श्रीदेवी ने बॉलीवुड को दी है कई हिट फिल्में
श्रीदेवी को बॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार कहा जाता था. इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह अपनी परफॉर्मेंस से ही फिल्म को हिट करवाने के लिए पसंद की जाती थी. काम के लिए उनका जुनून काफी हद तक पहुंच जाता था. यही एक कारण था कि उनकी फिल्में यादगार बन जाती थी. श्रीदेवी ने जुदाई और लाडला जैसी कई सारी हिट फिल्में बॉलीवुड को दी है.
इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थी श्रीदेवी
अगर हम फिल्म नगीना की बात करें तो आपको बता दें कि श्रीदेवी ने इसमें नागिन का किरदार निभाया. बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा प्यार मिला. यहां तक कि फिल्म ने बजट से दोगुनी कमाई कर ली थी. लेकिन बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि श्रीदेवी मेकर्स की इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थी. दरअसल इस फिल्म के लिए सबसे पहले जयाप्रदा को ऑफर किया गया था. लेकिन एक्ट्रेस सांप के साथ में शूट करने से डर गई थी और उन्होंने इसके लिए साफ मना कर दिया. जिसके बाद में इस फिल्म के लिए श्रीदेवी को अप्रोच किया गया और उन्होंने हां कर दिया.


Click it and Unblock the Notifications