Birthday: श्रीदेवी का सबसे बोल्ड RARE फोटोशूट , सलमान- अमिताभ के साथ दिखीं इतनी ग्लैमरस
बॅालीवुड की खूबसूरत सुपरस्टार श्रीदेवी की आज बर्थ एनिवर्सरी है। श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को हुआ था। आज भले ही श्रीदेवी इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन उनकी खूबसूरती और बोल्डनेस हमेशा ही हिंदी सिनेमा के पर्दे पर छाई रहेगी। हिंदी सिनेमा में कई एक्ट्रेसेस आयीं और गईं। कई एक्ट्रेसेस ने अपने ग्लैमर से जादू चलाया है।
इन सबके बीच श्रीदेवी एकमात्र ऐसी सुपरस्टार रही हैं जिनके साथ हिंदी सिनेमा के सभी बिग मेल सुपरस्टार्स यानी कि अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, शाहरुख खान, सैफ अली खान, अनिल कपूर ने फिल्म करने से कभी इंकार नहीं किया। आज श्रीदेवी के जन्मदिन के दिन चलिए एक बार देखते हैं इन सभी स्टार्स के साथ उनका पुराना अनदेखा फोटोशूट।

जहां पर श्रीदेवी के बोल्डनेस और ग्लैमरस अंदाज आप देखते रह जायेंगे। हिंदी फिल्मों के अलावा श्रीदेवी ने तमिल, मलयालम, तेलुगू और कन्नड़ फिल्में भी की हैं। लेकिन उनकी एवरग्रीन खूबसूरती सबसे अधिक हिंदी सिनेमा के पर्दे पर दिखाई दी है। चलिए आपको दिखाते हैं श्रीदेवी का ये बोल्ड फोटोशूट।

श्रीदेवी और सलमान खान फोटोशूट
श्रीदेवी ने सलमान खान ने एक साथ साल 1993 में चंद्रमुखी और साल 1994 में चांद का टुकड़ा में एक साथ काम किया है। श्रीदेवी को उस समय एक फिल्म के लिए करोड़ों की फीस दी जाती थी। एक इंटरव्यू में सलमान खान ने ये भी कहा था कि लोग हीरो से अधिक श्रीदेवी को फिल्मों में देखने के लिए जाते थे। इसी वजह से सलमान खान को श्रीदेवी के साथ उस समय एक फिल्म में काम करने से थोड़ा डर लगता था।

श्रीदेवी और शाहरुख खान फोटोशूट
शाहरुख खान ने श्रीदेवी के साथ साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म आर्मी में काम किया। आर्मी में शाहरुख खान का कैमियो था। इस फिल्म के लिए शाहरुख खान ने इस वजह से हामी भरी थी कि उन्हें श्रीदेवी के साथ काम करना था। शाहरुख खान की जीरो में भी श्रीदेवी का कैमियो रोल यादगार रहा है।

सैफ अली खान के साथ श्रीदेवी का फोटोशूट
श्रीदेवी का एक फोटोशूट सैफ अली खान के साथ करवाया था, जो कि एक लोकप्रिय मैगजीन के लिए था। सैफ अली खान ने उस दौरान एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर श्रीदेवी मेरे साथ काम करने के लिए कभी राजी होती हैं तो ये मेरे लिए सम्मान की बात होगी। पता नहीं रोल कैसा होगा, क्योंकि उनका नाम वरिष्ठ लोगों के साथ जोड़ा गया है। श्रीदेवी के पास गरिमा हैं । उनमें काफी नियंत्रण हैं।

श्रीदेवी और अनिल कपूर का फोटोशूट
श्रीदेवी और अनिल कपूर की जोड़ी तो हिंदी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी रही है। मिस्टर इंडिया,लाडला, जुदाई, लम्हे के साथ एक साथ कई फिल्म इस सुपरहिट जोड़ी ने की है। बताया जाता है कि मेकर्स दोनों को साथ में कास्ट करने के लिए मोटी रकम दिया करते थे। कहानी कोई भी हो,श्रीदेवी और अनिल कपूर की जोड़ी को देखने के लिए लोग सिनेमाघर के बाहर लाइन लगा देते थे।

अमिताभ बच्चन के साथ श्रीदेवी का फोटोशूट
फीमेल अमिताभ बच्चन के नाम से लोकप्रिय श्रीदेवी ने खुद अमिताभ बच्चन के साथ काम करने से इंकार कर दिया था। खुदा गवाह फिल्म की कहानी के लिए श्रीदेवी हां नहीं बोल रही थीं, बोला जाता है कि श्रीदेवी को मनाने के लिए अमिताभ बच्चन ने गुलाब से भरा ट्रक भिजवा था। जिसके बाद श्रीदेवी ने गवाह फिल्म में मां और बेटी दोनों की भूमिका निभाई थी।

अक्षय कुमार के साथ श्रीदेवी का फोटोशूट
अक्षय कुमार के साथ श्रीदेवी ने साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म मेरी बीवी का जवाब नहीं है मैं काम किया था। श्रीदेवी के साथ अक्षय कुमार की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। दोनों की इस फिल्म के लिए किया गया फोटोशूट काफी पसंद किया गया। साड़ी में श्रीदेवी काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।

श्रीदेवी की खूबसूरत बोल्ड फोटो
बता दें कि श्रीदेवी ने अपने करियर का आगाज चाइल्ड कलाकार के तौर पर किया था। उनकी पहली फिल्म थुनाईवन थीं। उस दौरान श्रीदेवी ने कई साउथ फिल्मों में काम किया था।80 का दशक पूरी तरह से श्रीदेवी का दशक कहा जाता है।जीतेंद्र और श्रीदेवी की जोड़ी ने भी पर्दे पर कमाल किया है। हिम्मतवाला, तोहफा, मवाली के साथ कई फिल्मों में दोनों की जोड़ी धमाल मचा चुकी है।

50 सालों तक श्रीदेवी ने किया काम
श्रीदेवी ने 50 सालों तक फिल्मों में काम किया है। साल 2013 में श्रीदेवी को भारत सरकार की तरफ से पद्मश्री सम्मान भी दिया गया।कमल हासन के साथ श्रीदेवी ने सदमा फिल्म में अपनी अदायगी का अनोखा परिचय दिया। 1983 के बाद कमल हासन और श्रीदेवी ने साथ काम नहीं किया।


Click it and Unblock the Notifications