श्रीदेवी की 10 Rare Pics, देखकर चौंक जाएंगे, कितना बदल गया था लुक
65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का ऐलान हो चुका है। वहीं बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी को दिया गया है। इस अवॉर्ड का ऐलान राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कमेटी के चेयरमैन शेखर कपूर ने किया। अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए कई अवॉर्ड्स अपने नाम करने वाली एक्ट्रेस श्रीदेवी को ये पुरस्कार पहला बार हासिल हुआ है। श्रीदेवी अब भले ही हमारे बीच नहीं है लेकिन इतना तो तय है कि इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड के बाद उनका नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया है।
[#16Years खतरनाक विलेन-कातिलाना अंदाज, इस एक्ट्रेस के आगे अक्षय कुमार हुए फेल]
50 साल के करियर में श्रीदेवी ने 300 फिल्मों में जबरदस्त परफॉर्मेंस से हर किसी के दिल में जगह बना ली। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना करियर शुरू करने वाली श्रीदेवी ने हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयाली और कन्नड़ भाषाओं फिल्में की हैं। साउथ में सुपरहिट तो वे थी हीं लेकिन बॉलीवुड में भी उन्हें पहली फीमेल सुपरस्टार माना जाता है। श्रीदेवी ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक धमाकेदार फिल्में दी हैं। श्रीदेवी बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस हैं, जो अपने बल पर फिल्मों को हिट करा सकती थीं।

श्रीदेवी सुपरस्टार तो थी हीं साथ ही वो एक्ट्रेस थीं जिनकी खूबसूरती के आगे अच्छी-अच्छी एक्ट्रेस पानी भरती थीं। अपने दौर में सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस मानी जाने वाली एक्ट्रेस श्रीदेवी 54 की उम्र में भी बेहद खूबसूरत नजर आती थीं। आगे देखें श्रीदेवी की वो ग्लैमरस तस्वीरें जो इस बात की सबूत हैं कि वे आज के दौर में भी सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस थीं।


Click it and Unblock the Notifications