..................... Sridevi and jayaprada dola re dola dance video viral on instagram fails aishwarya rai madhuri dixit dola re dola - Hindi Filmibeat

श्रीदेवी-जयाप्रदा का 'डोला रे डोला' देख मंत्रमुग्ध हो जाएंगे आप, ऐश्वर्या-माधुरी को भी छोड़ा पीछे

Sridevi And Jayaprada Viral Video

माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री हैं और आपको बता दें कि उनकी हर एक अदा पर फैन्स घायल हो जाते हैं। माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय ने फिल्म देवदास के गाने डोला रे डोला पर एक ऐसा क्लासिकल डांस किया कि हर कोई उन पर दीवाना होने पर मजबूर हो गया था। दोनों के चेहरे के एक्सप्रेशंस और एनर्जी भी लाजवाब थी। लेकिन इसी के साथ-साथ उन्होंने बेहद ही पारंपरिक ड्रेसअप भी पहना हुआ था। वैसे तो इस गाने में माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय ने कमाल का डांस किया है लेकिन उनसे पहले के दौर की अभिनेत्री ने क्लासिकल इंडियन डांस के मामले में ज्यादा कमाल दिखाया है। अगर आप अभी भी इस बात से विश्वास नहीं कर पा रहे हैं तो वायरल वीडियो में देख सकते हैं।

श्रीदेवी और जयाप्रदा का वायरल वीडियो

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मेगा स्टार कहीं जाने वाली श्रीदेवी नाम के एक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया है। अगर आप इस वीडियो को म्यूट करके सुनते हैं तो उसे दूर की क्लासिकल डांसर और मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी और जयप्रदा का डांस देखकर आपका मन भी मंत्र मुग्ध हो जाएगा। लेकिन अगर आप इस वीडियो को म्यूजिक ऑन करके देखते हैं तो आपको भी काफी ज्यादा हैरानी होगी। दरअसल यह वीडियो डोला रे डोला गाना लगाकर एडिट कर दिया गया है और इसे दर्शकों द्वारा भी काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

दोनों का डांस देख यूजर्स भी हो रहे दंग

श्रीदेवी और जयाप्रदा दोनों ही जमकर डांस कर रही है और यूजर्स को भी उनका यह अंदाज काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। इसी के साथ-साथ ज्यादातर यूजर्स को पुराने डांस पर डोला रे डोला गाना फिट करना काफी ज्यादा पसंद आया। कुछ लोगों ने तो एडिटिंग की भी खूब तारीफ की। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि यह तो कमाल की एडिटिंग है। तो वहीं दूसरी तरफ एक और यूजर लिखता है कि डांस तो अच्छा है लेकिन एडिटिंग भी काफी ज्यादा लाजवाब है।

Read more about: sridevi jayaprada
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X