..................... Sridevi and jayaprada dance on dola re dola song in edited video viral - Hindi Filmibeat

जयाप्रदा-श्रीदेवी का ऐसा 'डोला रे डोला' डांस देख ऐश्वर्या-माधुरी को नहीं करेंगे याद, वीडियो हो रहा वायरल

Sridevi, Jayaprada

माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय दोनों ही बॉलीवुड इंडस्ट्री की उम्दा अभिनेत्रियों में शुमार है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि फिल्म 'देवदास' में गाने 'डोला रे डोला' पर क्लासिकल डांस करके दोनों ने हर किसी का दिल चुरा लिया था। इसमें उनके सटीक स्टेप्स और चेहरे के एक्सप्रेशन के साथ-साथ एनर्जी भी बहुत ही लाजवाब थी। इतना ही नहीं इसमें ड्रेस अप भी उनका ऐसा था कि हर कोई उन पर फिदा हो गया था। वैसे तो माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय दोनों ही अपने जमाने की बेहद ही खूबसूरत अभिनेत्रियां रह चुकी हैं। लेकिन उनसे पहले के दौर की एक्ट्रेसेस क्लासिकल इंडियन डांस के लिए जानी जाती थी और उनसे भी ज्यादा कमल का डांस करती थी। दरअसल इंस्टाग्राम पर इन दोनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे।

श्रीदेवी और जयाप्रदा का वायरल हो रहा वीडियो

दरअसल इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो जो है वह श्रीदेवी के नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। अगर आप इस वीडियो को म्यूट करके भी सुन लेंगे तो उसे दूर की क्लासिकल डांसर और उम्दा अभिनेत्री श्रीदेवी और जयाप्रदा का डांस देखकर आपका भी दिल झूम उठेगा। लेकिन अगर इस वीडियो को म्यूजिक के साथ में देखेंगे तो आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल आपको बता दें कि जयाप्रदा और श्रीदेवी के इस पुराने डांस वीडियो को 'डोला रे डोला' गाना लगाकर एडिट कर दिया गया है। दोनों के फैन्स को भी यह वीडियो काफी ज्यादा पसंद आ रहा है और उसे दूर की बेहद ही हुनरमंद वह कलाकार रह चुकी हैं। जिनका डांस के मामले में कोई भी तोड़ नहीं है।

फैन्स जमकर कर रहे तारीफें

दोनों ही एक्ट्रेसेस का डांस यूजर्स को बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है और ज्यादातर यूजर्स को पुराने डांस पर डोला रे डोला गाना फिट करना बहुत ही ज्यादा पसंद आया। इतना ही नहीं कुछ लोग तो इस एडिटिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में एक यूजर लिखता है कि यह एडिटिंग तो कमाल की है। एक अन्य यूज़र ने लिखा की डांस तो बहुत अच्छा है लेकिन उसी के साथ-साथ एडिटिंग भी जबरदस्त की गई है।

Read more about: sridevi jayaprada
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X