..................... Sridevi and boney kapoor romantic love story and about their marraige Sridevi tied rakhi to boney kapoor - Hindi Filmibeat

पहले बंधाई राखी और फिर रचाई शादी.. आसान नहीं था बोनी कपूर के लिए श्रीदेवी को पत्नी बनाना

Sridevi, boney kapoor

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर एक वक्त पर काफी सुर्खियों में आ गए थे। बता दे कि उन्होंने मिस्टर इंडिया और जुदाई जैसी हिट फिल्में इंडस्ट्री को दी है। लेकिन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ वह पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे। उन्होंने पहली शादीशुदा मोनी शौरी कपूर के साथ में की। जिनसे उन्हें अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हुए।

बोनी कपूर को श्रीदेवी ने बांधी थी राखी

लेकिन जब बोनी कपूर की जिंदगी में बॉलीवुड की चांदनी यानी कि श्रीदेवी आई तो यह रिश्ता टूट गया। श्रीदेवी और बोनी कपूर की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से काम नहीं है। एक वक्त हुआ करता था जब श्रीदेवी ने बोनी कपूर को राखी बांधी थी। हालांकि बाद में दोनों ने शादी रचाई।

बोनी कपूर की पहली पत्नी और श्रीदेवी थी काफी अच्छी दोस्त

शादीशुदा और दो बच्चों के पिता होने के बावजूद बोनी कपूर, श्रीदेवी को अपना दिल दे बैठे थे। बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर और श्रीदेवी काफी अच्छी दोस्त हुआ करती थी। जिसके चलते श्रीदेवी भी बोनी कपूर के घर पर रहने लगी। बोनी और मोना की शादी भी अच्छी खासी चल रही थी। दूसरी तरफ श्रीदेवी भी मिथुन चक्रवर्ती को डेट कर रही थी। लेकिन मिथुन चक्रवर्ती को श्रीदेवी और बोनी कपूर के रिश्ते को लेकर शक हुआ। इस शक को खत्म करने के लिए श्रीदेवी ने बोनी कपूर को राखी बांध दी और इस बात का खुलासा मोना कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान किया।

बोनी कपूर ने श्रीदेवी से किया प्यार का इजहार

लेकिन फिर मिस्टर इंडिया के सेट पर श्रीदेवी से बोनी कपूर ने अपने दिल की बात ज़ाहिर कर दी। दोनों एक दूसरे के साथ में वक्त बिताने लगे और काफी नजदीकियां बढ़ने लगी। दूसरी तरफ मिथुन और श्रीदेवी एक दूसरे को डेट कर रहे थे। यह बात मिथुन की पहली पत्नी गीता बाली को पता चली। उन्होंने नाराज होकर एक्टर को धमकी दे डाली। हालांकि कर 1988 में दोनों ने तलाक ले लिया। बाद में श्रीदेवी के जीवन में बोनी कपूर आए। जिससे कि मोना कपूर की पूरी गृहस्थी खत्म हो गई। इसके बाद यह बात जब मीडिया तक पहुंची तो श्रीदेवी को घर तोड़ने वाली का तमगा मिल गया। लेकिन फिर भी बोनी कपूर ने किसी की परवाह न करते हुए श्रीदेवी से शादी रचाई।

बोनी कपूर और श्रीदेवी की शादी

बोनी कपूर और श्रीदेवी की 2 जून 1996 में शादी हुई थी और शादी से पहले ही एक्ट्रेस प्रेगनेंट हो गई थी। बोनी कपूर से श्रीदेवी तकरीबन 8 साल उम्र में छोटी थी। दोनों की शादी बहुत ही सिंपल तरीके से हुई। शादी के कुछ ही महीना के बाद में 6 मार्च 1997 में उनकी पहली बेटी जान्हवी कपूर का जन्म हो गया और 3 साल बाद 5 नवंबर 2000 को उनकी दूसरी बेटी खुशी कपूर का भी जन्म हुआ।

Read more about: sridevi boney kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X