प्रेग्नेंट होने का लगा आरोप तो मंदिर में हुई 24 साल पहले श्रीदेवी-बोनी कपूर की शादी, RARE तस्वीरें
हिंदी सिनेमा की सबसे प्यारी जोड़ी की बात की जाए तो उसमें एक नाम आता है श्रीदेवी और बोनी कपूर का भी। आज भले ही श्रीदेवी इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन बोनी कपूर की आंखों में आज भी श्रीदेवी के जाने का दर्द साफ झलकता है। श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी 2 जून 1996 को हुई थी।
आज उनकी शादी को पूरे 24 साल हो गए हैं। श्रीदेवी को बोनी कपूर ने हमेशा से रानी बनाकर रखा। दोनों के बीच कभी भी उम्र की कोई बांधा नहीं रही। श्रीदेवी के मौत से जो गहरा सदमा बोनी कपूर को लगा है उसे पूरा कोई नहीं कर पा रहा है। आज भी बोनी कपूर अपनी दोनों बेटियां जान्हवी और खुशी में श्रीदेवी को देखते हैं।

उनका उसी तरह ख्याल रखते हैं जैसे श्री रखा करती थीं। चलिए उनकी शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें देखते हैं और उनकी लव स्टोरी पर एक नजर डालते हैं। कैसे जल्दबाजी में दोनों ने लंबे अफेयर के बाद मंदिर में शादी की थी।


Click it and Unblock the Notifications