Sridevi Birthday: हर फिल्म में हीरो बनना चाहती थीं श्रीदेवी, बन गईं सबसे महंगी सुपरस्टार
13 अगस्त यानी की आज के दिन हिंदी सिनेमा की पहली सुपरस्टार श्रीदेवी का जन्म हुआ था। आज श्रीदेवी का 56 वां जन्मदिन है। हालांकि वह अब हमारे बीच में नहीं हैं। 24 फरवरी 2018 को उनका निधन हो गया। लेकिन उनकी याद, खूबसूरती और स्टारडम की निखार आज भी हिंदी सिनेमा के जरिए हमारे दिल में रची बसी है।
4 साल की उम्र में कैमरा फेस करने वालीं श्रीदेवी हिंदी सिनेमा की पहली ऐसी एक्ट्रेस बन गईं जिन्हें सुपर स्टार का टैग मिला था। बढ़ती उम्र के साथ श्रीदेवी का स्टारडम ऐसा फैला कि 'हिम्मतवाला','घर संसार','तोहफा' और 'मवाली' जैसी सुपरहिट फिल्मों के साथ श्रीदेवी उस समय की सबसे मंहगी एक्ट्रेस बन गई थीं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि 13 साल की उम्र में श्रीदेवी ने सिल्वर स्क्रीन पर मां का किरदार निभाया। जो कि एक एक्ट्रेस के लिए काफी चौंकाने वाला था, उन्होंने तमिल फिल्म 'मूंदरू मुदिचू' में रजनीकांत की मां का किरदार निभाया था।
वैसे श्रीदेवी के खाते में 'चांदनी','नगीना', 'जुदाई','मिस्टर इंडिया', 'चालबाज','सदमा' और 'लाडला'। ना जाने कितनी फिल्में। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई ऐसी सुपरहिट फिल्में भी रही हैं, जिन्हें श्रीदेवी ने कहानी सुनने के बाद इंकार कर दिया। वजह ये थी कि वह हर फिल्म में कहानी का हीरो बनना चाहती थीं..यहां देखिए खास रिपोर्ट


Click it and Unblock the Notifications