नाबालिग उम्र में ही रचा ली थी शादी, 33 की उम्र तक आते आते हो चुके हैं तीन तलाक, जानिए कौन है BJP की नेता
Kaun Hain Srabanti Chatterjee: फिल्मों और राजनीति दोनों में अपनी पहचान बनाने वाली श्राबंती चटर्जी अक्सर खबरों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें "ब्यूटी विद ब्रेन" कहते हैं। वह अपनी बात खुलकर रखती हैं, इसलिए चर्चा में भी रहती हैं। लेकिन उनकी निजी जिंदगी आसान नहीं रही।

बचपन से ही शुरू किया काम
13 अगस्त 1987 को पश्चिम बंगाल में जन्मीं श्राबंती ने बहुत छोटी उम्र में फिल्मों में काम शुरू कर दिया था। 1997 में आई फिल्म Mayar Badhon में उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर काम किया। उस समय उनकी उम्र सिर्फ 10 साल थी।
बाद में 2003 की फिल्म चैंपियन से उन्हें बड़ी पहचान मिली। इसके बाद वह बंगाली फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री बन गईं।
कम उम्र में शादी, फिर तलाक
सिर्फ 16 साल की उम्र में उन्हें निर्देशक राजीव कुमार बिस्बास से प्यार हो गया। दोनों ने 2003 में शादी कर ली। शुरू में सब ठीक लगा, लेकिन धीरे-धीरे रिश्ते में परेशानी बढ़ी और 2016 में दोनों अलग हो गए। इस शादी से उनका एक बेटा है।
दूसरी और तीसरी शादी भी टूटी
पहले तलाक के बाद उन्होंने कृष्णन वृज से शादी की, लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा समय नहीं चला। 2019 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने रोशन सिंह से शादी की, लेकिन यह शादी भी एक साल में खत्म हो गई। लगातार तीन शादियों के टूटने के बाद आज 38 साल की उम्र में श्राबंती अकेले ही अपनी जिंदगी जी रही हैं।
राजनीति में भी आजमाया हाथ
1 मार्च 2021 को श्राबंती भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं। उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बेहाला पश्चिम सीट से चुनाव लड़ा। उनका मुकाबला पार्थ चटर्जी से था, लेकिन उन्हें हार मिली। कुछ महीनों बाद 11 नवंबर 2021 को उन्होंने पार्टी छोड़ दी।
अब फिर फिल्मों में सक्रिय
राजनीति से दूरी बनाने के बाद वह फिर से फिल्मों और वेबसीरीज में काम कर रही हैं। उन्होंने Amanush, Shikari और Bhootchakra Pvt. Ltd. जैसी फिल्मों में काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications

















