इस सुपरस्टार के आते ही टेंशन में आए सभी खान-कपूर..जबरदस्त थी एंट्री!
बॉलीवुड में जितना भी हाईट, स्मार्ट, हैंडसम, बॉडी, मसल के नखरे हमारे हीरो दिखा ले लेकिन एक्टिंग हमेशा एक्टिंग होती है बॉस। और ऐसा ही एक एक्टर साउथ से आकर हमारे सुपरस्टार्स के पसीने छुड़ा गया।
हम बात कर रहे हैं धनुष की जिन्होंने बॉलीवुड में जबरदस्त एंट्री मारी और ऐसी एंट्री मारी की हर कोई उनका फैन हो गया। लंबे समय बाद एक ऐसा एक्टर लोगों ने देखा था जिसका कुछ अलग ही स्टाइल हो। उनकी फिल्म रांझणा के हर डॉयलग पर खूब तालियां और सीटियां लोगों ने मारी थी।
[#AkshayInMaking- अक्षय की कार्बन कॉपी..अक्षय को ही देंगे टक्कर!]
हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे कारण जो उन्हें मात्र दो फिल्मों में बॉलीवुड का सुपरस्टार बना गए।धनुष को लोग और भी फिल्मों में देखना चाहते हैं भले फिलहाल वो किसी बॉलीवुड प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं है।
धनुष को फैन्स काफी पसंद करते हैं और रांझणा जो शायद कुछ लोगों ने अब तक हज़ार करोड़ बार देखी है...केवल आनंद एल राय के लिए नहीं...बल्कि धनुष के लिए भी। तो फटाफट जानिए कि धनुष क्यों है बॉलीवुड फैन्स के चहेते -


Click it and Unblock the Notifications











