बॉलीवुड से नहीं साउथ से आई है अब तक की सबसे डरावनी वेब सीरीज, खंडहर में हुआ कुछ ऐसा कि...

रर वेब सीरीज काफी ज्यादा लोगों को पसंद आती है और आपको बता दें कि इस मामले में बॉलीवुड काफी वक्त से कुछ सॉलिड नहीं लेकर आ पा रहा है। लेकिन आज हम आपको साउथ की एक ऐसी ही वेब सीरीज के बारे में बताने वाले हैं जो कि होश उड़ने वाली है। दरअसल हम बात कर रहे हैं हॉरर वेब सीरीज मेंशन 24 की।
हॉरर वेब सीरीज का ट्रेलर कर दिया गया रिलीज
इस वेब सीरीज का ट्रेलर disney+ हॉटस्टार पर रिलीज कर दिया गया है और इसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि दर्शकों के लिए एक हॉरर का जबरदस्त डोज आने वाला है। इस फिल्म के ट्रेलर में साउथ की एक मशहूर अभिनेत्री नजर आ रही है। इस ट्रेलर पर अब फैंस के भी रिएक्शन आने लगे हैं और आपको बता दें कि इस वेब सीरीज में बाहुबली में कटप्पा बने हुए एक्टर भी नजर आएंगे।
हिंदी में भी वेब सीरीज को किया जाएगा रिलीज
ओमकार के डायरेक्शन में बन रही डिजनी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज मेंशन 24 में साउथ की मशहूर एक्ट्रेस वरालक्ष्मी शरतकुमार, सत्यराज, अर्चना जॉयस, श्रीमन, अविका गौर और बिंदु माधवी जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। इस सीरीज को 17 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया जाएगा। बता दे कि इसे हिंदी वर्जन में भी रिलीज किया जाएगा और इसका लुक हिंदी दर्शन भी उठा पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications