साउथ की इस हॉरर फ़िल्म के टीज़र ने मचाया था धमाल, श्मशान में हुआ था रिलीज, अब ट्रेलर ने उड़ा डाले होश

Geethanjali Malli Vachindi Trailer Out: आज के वक्त में हॉरर फिल्मों का क्रेज लोगों के बीच बढ़ता जा रहा है। इसी बीच एक ऐसी साउथ की हॉरर फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसे देख हर किसी की रूह कांप गई है। दरअसल हम बात कर रहे हैं 'गीतांजलि मल्ली वचिंडी' की। इस फिल्म के ट्रेलर से साफ पता चलता है कि मेकर्स दर्शकों को हंसाने से लेकर डराने तक की पूरी तैयारी में है।
'गीतांजलि मल्ली वचिंडी' फिल्म में कई सारे ऐसे सीन है जिनको बहुत ही शानदार तरीके से फिल्माया गया है। कुछ वक्त पहले इसका शमशान में टीजर रिलीज किया गया था। जो कि काफी चर्चा में रहा। ये एक्ट्रेस अंजलि की 50वीं फिल्म है। जिसको शिवा तुरलापति ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में श्रीनिवास रेड्डी, सत्यम राजेश और रवि शंकर जैसे किरदारों ने लीड रोल निभाया है।
हॉरर फ़िल्म 'गीतांजलि मल्ली वचिंडी' को साल 2014 में रिलीज़ हुई गीतांजलि मूवी का सीक्वल बताया जा रहा है।2014 में रिलीज हुई इस फिल्म में अंजलि को लीड किरदार में देखा गया था। इस तेलुगू हॉरर कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। सिर्फ 4 करोड़ के बजट में बनकर बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ की कमाई की थी। अब 'गीतांजलि मल्ली वचिंडी' को 11 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications