साउथ की 6 बंपर हिट में अजय देवगन, अक्षय कुमार ,ऋतिक- सलमान, Box office पर करोड़ों कमाई, details

सलमान खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन के साथ कई ऐसे बॅालीवुड स्टार्स हैं जो कि साउथ की सुपरहिट फिल्मों के हिंदी रीमेक से करोड़ों की कमाई करते हैं। अक्षय कुमार की भूल भुलैया, अजय देवगन की दृश्यम 2, रणवीर सिंह की सिंबा,आमिर खान की गजनी भी साउथ की फिल्मों की कहानी पर बनाई गई फिल्में हैं।

साल 2022 में भी कई ऐसी बिग फिल्में हैं जो कि साउथ में बंपर हिट होने के बाद हिंदी रिलीज की जाएगी। जाहिर सी बात है कि इन सभी फिल्मों की कहानी के हिंदी रीमेक पर सलमान खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन ने अपना कब्जा कर लिया है। शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म जर्सी भी साउथ की हिंदी रीमेक है।

Salman Khan, Ajay Devgn,Akshay Kumar

फिल्म की कहानी एक प्रतिभाशाली रणजी क्रिकेटर पर आधारित है। जो कि एक नामी खिलाड़ी से कैसे गरीबी और बदनामी में जीने लगता है, इसी को यह फिल्म बताती है। इसके साथ जानिए आगामी फिल्मों की लिस्ट जो कि साउथ के बाजार को गर्म करने के बाद हिंदी सिनेमा में तूफान मचाने आ रही हैं।

विक्रम वेधा-ऋतिक रोशन

विक्रम वेधा-ऋतिक रोशन

तमिल फिल्म विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान नजर आयेंगे। विक्रम वेधा से ऋतिक रोशन का पहला दमदार लुक भी जारी हो चुका है। तमिल फिल्म में विजय सेतुपति और आर माधवन की जोड़ी नजर आयी थी। यह कहानी एक गैंगस्टर और पुलिस वाले पर आधारित है।

थलपति विजय की मास्टर के हिंदी रीमेक में सलमान खान

थलपति विजय की मास्टर के हिंदी रीमेक में सलमान खान

यह तय तो नहीं है फिर भी मीडिया रिपोर्ट अनुसार थलपति विजय की मास्टर के हिंदी रीमेक में सलमान खान नजर आयेंगे। सलमान खान को इस फिल्म के लिए संपर्क किया गया है। यह कहानी एक शराबी प्रोफेसर की है। जिसे बच्चों के स्कूल भेजा जाता है। स्कूल में गैंगस्टर और बच्चों के साथ हो रही गलत चीजों पर कैसे मास्टर अपना दम दिखाता है। इसी पर बेस्ड है यह कहानी। हालांकि सलमान खान और मास्टर को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आयी है।

अक्षय कुमार की रत्नासन

अक्षय कुमार की रत्नासन

इन दिनों अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म रत्नासन की शूटिंग कर रहे है। अक्षय कुमार और रकुल प्रीत एक साथ इस फिल्म में नजर आयेंगे। यह फिल्म तमिल थ्रिलर फिल्म रत्नासन का हिंदी रीमेक है। जो कि एक पुलिस वाले की कहानी है जो कि सीरियल खूनी की तलाश करता है।

कैथी के हिंदी रीमेक में अजय देवगन

कैथी के हिंदी रीमेक में अजय देवगन

कैथी के हिंदी रीमेक में काम कर रहे हैं अजय देवगन। अजय देवगन और तब्बू ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। कैथी के हिंदी रीमेक का नाम भोला रखा गया है। भोला की कहानी एक आरोपी की है जो अपनी बेटी की तलाश में निकलता है। इसका सामना ड्रग माफिया से होता है।

शहजादा हिंदी रीमेक कार्तिक आर्यन

शहजादा हिंदी रीमेक कार्तिक आर्यन

अल्लू अर्जुन की फिल्म अला वैकुंठपुरमुलुल का हिंदी रीमेक बन रहा है। कार्तिक आर्यन और कृति सेनन फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इसका रीमेक हिंदी में शहजादा नाम से बनाया जा रहा है। यह कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्मों में से एक है।

सुपरहिट फिल्म सुराई पोत्रु में अक्षय कुमार

सुपरहिट फिल्म सुराई पोत्रु में अक्षय कुमार

तमिल स्टार सूर्याकी सुपरहिट फिल्म सुराई पोत्रु को लेकर अक्षय कुमार का नाम सामने आया रहा है। फिलहाल अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग और रिलीज के साथ प्रमोशन के काम में बिजी होंगे। ऐसे में वह इस साल के मध्य तक इस फिल्म को लेकर घोषणा कर सकते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X