मशहूर क्रिकेटर को बनाया हीरो, 32 साल के इस निर्देशक ने फेमस एक्टर की बेटी संग रचाई शादी, देखें तस्वीरें

फिल्म के निर्देशक अदिक रविचंद्रन की हाल ही में ऐश्वर्या प्रभु के साथ में शादी हुई। इतना ही नहीं बता दे कि उनकी नई नवेली दुल्हनिया यानी कि ऐश्वर्या सीनियर एक्टर प्रभु की बेटी और अभिनेता विक्रम प्रभु की बहन है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि ऐश्वर्या और अदिक की शादी में साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने सितारे मौजूद थे।
32 साल की उम्र में अदिक ने रचाई शादी
अदिक ने 32 साल की उम्र में 15 दिसंबर साल 2023 को ऐश्वर्या प्रभु के साथ में शादी रचाई। दोनों ने चेन्नई में भव्य तरीके से शादी की। बता दे कि दोनों की शादी में मार्क एंटनी के मशहूर अभिनेता विशाल भी शामिल हुए और उन्होंने इस कपल को खूब शुभकामनाएं भी दी।
अभिनेता विशाल ने दिया कपल को आशीर्वाद
दरअसल आपको बता दें कि हाल ही में अभिनेता विशाल ने कपल को शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि मेरे प्यारे अदिक और मेरी सबसे प्यारी बहन ऐश्वर्या, आज से आपके जीवन का एक नया अध्याय शुरू हुआ है। आपके पूरे यूनिवर्स की तरफ से आशीर्वाद। विशेष तौर पर आपके माता-पिता प्रभु सर और पुनीता का आशीर्वाद भी है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि विशाल दोनों की शादी में भी पहुंचे और उनकी तस्वीर भी वायरल हुई।
दूल्हा-दुल्हन का लुक
अगर हम दूल्हा-दुल्हन के लुक की बात करें तो आपको बता दें कि अदिक ने इस दौरान सफेद धोती और शर्ट पहने हुए पारंपरिक लुक को शेयर किया। इतना ही नहीं उनकी नई नवेली दुल्हनिया ऐश्वर्या ने लाइट पिंक कलर की बिहारी खूबसूरत डिजाइनर साड़ी पहन रखी थी। शादी में आए हुए मेहमान भी पारंपरिक अंदाज में नजर आए। विशाल को सफेद धोती और नीली शर्ट पहने हुए देखा गया।
अदिक की फ़िल्म को मिला अच्छा खास रिस्पांस
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अदिक रविचंद्रन बहुत ही ज्यादा खुश है क्योंकि उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मार्क एंटनी को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया है। इतना ही नहीं फिल्म ने बॉलीवुड की बड़ी रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस पर भी काफी अच्छा खासा प्रदर्शन किया था।
मार्क एंटनी फ़िल्म की कहानी
मार्क एंटनी फिल्म की बात करें तो आपको बता दें कि यह साल 2023 भारतीय तमिल भाषा की साइंस फिक्शन एक्शन कॉमेडी फिल्म है। अदिक रविचंद्रन द्वारा इसे निर्देशित और मिनी स्टूडियो के तहत एस विनोद कुमार द्वारा निर्मित किया गया है। इस फिल्म में विशाल और एसजे सूर्य लीड किरदार में नजर आए। इतना ही नहीं है रितु वर्मा और सुनील के साथ-साथ सेल्वाराघवन सपोर्टिंग किरदार में देखे गए।


Click it and Unblock the Notifications














