15 फिल्मों में काम कर हुईं फेमस, फिर एक्टिंग छोड़ क्लियर किया UPSC का पेपर, अब IAS बन चुकी है ये हसीना

HS Keerthana Cleared UPSC Exam, HS Keerthana

पूरे देश में संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा यानी कि यूपीएससी सीएसई को सबसे ज्यादा कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक माना जाता है। हर साल हजारों लोग इस कठिन परीक्षा को देते हैं और कुछ ही पास हो पाते हैं। लेकिन आज हम आपको यूपीएससी की एक ऐसी उम्मीदवार के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने मनोरंजन उद्योग को छोड़कर यूपीएससी परीक्षा पास की और आईएएस अधिकारी बन गई।

साउथ की इस हसीना ने क्लियर की थी UPSC परीक्षा

दरअसल हम बात कर रहे हैं साउथ इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री एच एस कीर्थना की। बता दे कि अब वह आईएएस ऑफिसर बन चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर में काफी सफल फिल्में दी और बाद में देश की सबसे कठिन परीक्षा को पास कर हर किसी के दिलों को जीत लिया।

5 बार UPSC में हुईं थी फेल

कुछ खबरों के अनुसार एच एस कीर्थना ने यूपीएससी में पांच बार असफल हुई। लेकिन जब छठी बार परीक्षा दी तो वह सफल हो गई। उनके दृढ़ संकल्प ने उन्हें सपने पूरे करने के लिए मदद की। जानकारी के लिए आपको बता दें की एक्ट्रेस ने साल 2013 में पहली बार यूपीएससी सीएसई का एग्जाम दिया था। लेकिन साल 2020 में 167 की अखिल भारतीय रैंक के साथ में उन्होंने IAS अधिकारी की पदवी हासिल की। साउथ इंडस्ट्री की बाल कलाकार रह चुकी आईएएस ऑफिसर कर्नाटक के मांड्या जिले में सहायक आयुक्त के तौर पर पहली पोस्टिंग ज्वाइन की।

बाल कलाकार के रूप में खूब किया काम

यूपीएससी काफी कठिन परीक्षाओं में मानी जाती है और इसी की वजह से कई सारे उम्मीदवार इस बीच में ही छोड़ दिया करते हैं। लेकिन कन्नड़ की मशहूर अभिनेत्री एच एस कीर्थना ने कभी भी हार नहीं मानी और अपने करियर को आगे बढ़ाया। एक्ट्रेस ने एक बाल कलाकार के रूप में काम किया जिसमें उन्होंने तकरीबन 15 फिल्में अपने करियर में की थी।

एच एस कीर्थना को फिल्मों के खूब आ रहे थे ऑफर

एच एस कीर्थना को फिल्मों के कई सारे ऑफर आते थे लेकिन वह इस चकाचौंध भरी दुनिया से खुद को दूर रखना चाहती थी। इतना ही नहीं उन्होंने देश सेवा करने का फैसला लिया। जब एच एस कीर्थना बड़ी हुई तो उनका रुझान यूपीएससी की तरफ ज्यादा बढ़ने लगा और उन्होंने अपने सपने को पूरा किया।

2 साल तक केएएस अधिकारी के तौर पर किया है काम

कुछ खबरों के अनुसार यूपीएससी सीएसई की तैयारी शुरू करने से पहले एच एस कीर्थना ने कर्नाटक प्रशासनिक सेवा परीक्षा में भाग लिया था और उसमें वह उत्तीर्ण हुई थी। इसके बाद में 2 साल तक केएएस अधिकारी के रूप में उन्होंने काम किया। इसके बाद उन्होंने यूपीएससी करने का फैसला ले लिया और अपनी तैयारी को शुरू कर दिया। हालांकि उनका यह सफर आसान नहीं रहा। उन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की और कई सारी असफलताओं का भी सामना किया।

More from Filmibeat

Read more about: south
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X