आर्थिक तंगी से परेशान होकर की 35 साल की एक्ट्रेस ने आत्महत्या, आखिरी के कुछ घंटे पहले वीडियो की थी शेयर

renjusha menon suicide

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री और टीवी सीरियल की पापुलर एक्ट्रेस रेन्जुशा मेनन ने आत्महत्या कर ली और उन्हें उन्हीं के घर में फंदे से लटका हुआ पाया गया। ऐक्ट्रेस 35 साल की थी। यहां तक कि उनके घर तिरुवंतपुरम के श्री कार्यम स्थित अपार्टमेंट में मौजूद था। पुलिस ने उनके मौत की जांच शुरू की और सोमवार सुबह कमरा काफी देर तक बंद रहने के बाद में उनके परिवार को शक हुआ। जब दरवाजा तोड़ा तो फंदे से एक्ट्रेस लड़की हुई मिली।

आर्थिक तंगी से जूझ रही थी रेन्जुशा मेनन

खबरों के अनुसार, रेन्जुशा मेनन अपने पति के साथ में एक फ्लैट में रहती थी और आर्थिक तंगी से परेशान हो चुकी थी। उनकी मौत की खबर श्री कार्यम पुलिस स्टेशन में सुबह 11:00 बजे के आसपास दर्ज करवाई गई। अधिकारियों ने यह भी बताया कि प्रारंभिक जांच पर आत्महत्या है और वह मौत के कारण की जांच पड़ताल कर रहे हैं।

आत्महत्या से पहले किया वीडियो शेयर

हालांकि आपको बता दें कि सुसाइड से पहले रेन्जुशा मेनन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए आनंद रागम के साथ में एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में वह काफी खुश नजर आ रही थी। जैसे ही उनकी सुसाइड की खबर सामने आई वैसे ही फैंस को सदमा लग गया और उनका दिल टूट गया। अब सोशल मीडिया पर भी फैंस इस बारे में सोच रहे हैं कि इतनी खुशी से वीडियो शेयर किया और उसके कुछ घंटे के बाद में आत्महत्या कर ली और इसका क्या कारण क्या हो सकता है।

रेन्जुशा मेनन ने टीवी और फ़िल्म इंडस्ट्री में भी किया काम

रेन्जुशा मेनन को फिल्मों के अलावा कई टीवी सीरियल्स में सपोर्टिंग किरदार निभाते हुए देखा जा चुका है। वह कोच्चि की रहने वाली है। टीवी चैनल पर एक एंकर के रूप में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद में उन्होंने छोटे पर्दे पर एक्टिंग की और कई सारे प्रोजेक्ट में भी काम किया। इसी के अलावा एक्ट्रेस को कई फिल्मों में भी देखा गया।

More from Filmibeat

Read more about: renjusha menon
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X