खून से लथपथ मिली इस एक्ट्रेस की लाश, एक दिन पहले पति से हुआ था झगड़ा

Bidushi Dash Barde Murder Mystry: बिदूषी दास बर्दे तमिल फिल्म इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकी है और आपको बता दें कि उन्होंने बहुत ही कम समय में अपनी एक खास पहचान भी कायम कर ली थी। लेकिन साल 2012 में उनकी अचानक से मौत के बाद पूरी इंडस्ट्री शोक में डूब गई थी। जब उनकी मौत हुई थी तो उनकी उम्र 23 साल की थी और इस निधन के चलते उनके परिवार को भी गहरा सदमा पहुंचा था।
इंडस्ट्री से बना ली दूरियां
लेकिन बिदूषी ने शादी के बाद ज्यादातर वक्त पति के साथ बिताया और फिल्म इंडस्ट्री से काफी दूरी बना ली थी। लेकिन एक दिन उनके पति केदार हमेशा की तरह सुबह 7:50 पर घर से ऑफिस के लिए निकल रहे थे। अभिनेत्री ने अपने पति को दरवाजे तक छोड़ दिया और दरवाजा बंद भी कर लिया। जब 9:30 बजे उनके पति ने एक्ट्रेस को कॉल किया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
बिदूषी दास बर्दे की मर्डर मिस्ट्री
केदार ने दोबारा से कुछ घंटे बाद बिदूषी को एक बार फिर से फोन किया और तब भी कोई जवाब नहीं मिला। तब उनको चिंता होने लगी और उन्होंने एक के बाद एक काफी सारे कॉल करने शुरू कर दिए। लेकिन बिदूषी ना तो उनके कॉल का जवाब दे रही थी और नहीं मैसेज का। बाद में केदार अपना काम खत्म करके तकरीबन 8:00 बजे घर पर आए।
डुप्लीकेट चाबी से खोला दरवाजा
जब उन्होंने घर का दरवाजे पर दस्तक दी और डोर बेल बजाई तो अंदर से कोई भी जवाब नहीं आया। जब केदार ने कान लगाकर अच्छे से सुना तो टीवी की आवाज आ रही थी। काफी वक्त तक इंतजार करने के बाद उन्होंने डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोल लिया। और जब अंदर का नजारा देखा तो बिदूषी खून से लथपथ पड़ी हुई थी।
चेहरे पर शीशे से बने थे जख्म
केदार अपनी पत्नी को इस हालत में देखकर काफी ज्यादा डर गए थे और मकान मालिक की सहायता से उन्होंने अपनी पत्नी को अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया।जहां पर डॉक्टर ने एक्ट्रेस को मृत घोषित कर दिया था। एक्ट्रेस के चेहरे पर शीशे से बने हुए जख्म एक साजिश की तरफ इशारा कर रहे थे। लोगों का दावा था कि उनका मर्डर हुआ है। 12 साल बाद भी आज तक उनके मौत का रहस्य पता नहीं चल पाया है।


Click it and Unblock the Notifications