Worldwide collection : साउथ और बॉलीवुड की फिल्में, वर्ल्डवाइड कलेक्शन में देती है एक-दूसरे को टक्कर

south-and-bollywood-films-worldwide-collections-compete-with-each-other

पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर फिल्में एक-दूसरे को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने की होड़ में लगी हुई है। कभी साउथ इंडियन फिल्म 'KGF चैप्टर 2' से आगे 'आरआरआर' निकलती है तो शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में आगे बढ़ जाती है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की लिस्ट में 'दंगल' अभी भी लीड कर रहा है। लेकिन 'पठान' भी कम नहीं है और वह भी तेजी से आगे आता जा रहा है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि ज्यादातर फिल्मों की वर्ल्डवाइड कलेक्शन में चीन में ऑनलाइन टिकट बुकिंग का काफी बड़ा हाथ होता है। लेकिन शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' अभी तक चीन में रिलीज नहीं हुई है।

आइए आपको बताते कौन सी भारतीय फिल्में वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई कर रही है :

दंगल :

दंगल :

अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो साल 2016 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म 'दंगल' का रिकॉर्ड अभी तक बरकरार है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 1914 करोड़ रुपयों की कमाई की थी। फिल्म में आमिर खान के साथ साक्षी तंवर, फातिमा सना शेख, जायरा वसीम, सान्या मल्होत्रा नजर आए थे।

बाहुबली 2 :

बाहुबली 2 :

'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा' यह जानने के लिए फिल्म 'बाहुबली 2' देखने वालों की भीड़ सिनेमा हॉल में उमड़ पड़ी और इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1747 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। फिल्म में प्रभास, अनुष्का शेट्टी, राणा दग्गुबाती, तमन्ना भाटिया जैसे एक्टर नजर आए थे।

आरआरआर :

आरआरआर :

गोल्डन ग्लोब विनर गाने के साथ एस.एस. राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 1188 करोड़ रुपये बताया जाता है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर, रामचरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन समेत कई एक्टर नजर आए थे। इस फिल्म को ऑस्कर अवार्ड्स में भी नामांकित किया गया है।

केजीएफ चैप्टर 2 :

केजीएफ चैप्टर 2 :

साउथ स्टार यश स्टारर फिल्म 'KGF चैप्टर 2' ने वर्ल्डवाइड 1187 करोड़ का बिजनेस किया। इस फिल्म में संजय दत्त ने अधिरा का नेगेटिव किरदार निभाया था जिसे खूब सराहा गया।

पठान :

पठान :

रिलीज होने के महज 40 दिनों के अंदर फिल्म 'पठान' ने वर्ल्डवाइड 1031 करोड़ रुपयों की कमाई कर ली। यह शाहरुख खान की कमबैक फिल्म है और इस फिल्म में शाहरुख खान ने पहली बार फुल एक्शन किया है। फिल्म में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी नजर आए थे। इसके अलावा इस फिल्म में सलमान खान कैमियो रोल में नजर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X