जब हसीना की मां ने ही बेटी को प्रॉस्टिट्यूशन में ढकेल, बोलीं- 'तुम्हारे भाई-बहन को भी पालना है...'

Shakeela

साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी एडल्ट एक्ट्रेस शकीला किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने काफी सारी साउथ फिल्मों में काम किया और निजी जीवन में काफी उतार-चढ़ाव झेले। बेहद कम उम्र में उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। बचपन में उन्होंने गरीबों का सामना किया और इसी के चलते अलग-अलग छह स्कूलों में उनकी पढ़ाई हुई।

शकीला ने तमिल से लेकर मलयालम, तेलुगु और कनाडा जैसी भाषाओं की फिल्मों में काम किया। सिर्फ 20 साल की उम्र में सॉफ्ट पोर्न फिल्म प्ले गर्ल से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि इस फिल्म में उन्होंने सपोर्टिव किरदार निभाया। लेकिन असल पहचान शकीला को साल 2000 में मलयालम फिल्म किन्नर थूंबिकल से मिली थी। धीरे-धीरे उन्हें करियर में सफलता हासिल होने लगी।

बता दे कि शकीला ने अपने पूरे करियर में 250 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया और दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई। स्मिता पाटिल को देखकर ही उन्होंने एडल्ट फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था और इससे वह अपने 6 भाई बहन के साथ-साथ मां का भी पालन पोषण कर रही थी।

जब शकीला ने साउथ सिनेमा में अपनी एक खास पहचान हासिल कर ली थी तो उन्होंने अपनी मलयालम भाषा में ऑटोबायोग्राफी भी लिखी थी। किताब में बताया गया है कि बहुत कम उम्र में एक शख्स ने शकीला का रेप तक कर दिया था। उस शख्स ने शकीला की मां को कहा कि वह इसके बदले में उनके परिवार को पैसे दिया करेगा। शकील ने एक इंटरव्यू के दौरान इस पर बात की और बताया कि वह कुछ और नहीं कर सकती थी।

इंटरव्यू में शकीला ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मैं अपनी मां के साथ तब तक रही जब तक वह जिंदा रही। मां ने मुझसे कहा था कि उनके बहुत सारे बच्चे हैं और सब की परवरिश भी करनी है। मुझे लगा कि तुम कर लोगी। इस तरह में एडल्ट इंडस्ट्री में फंस गई थी।" शकीला ने दो दशकों तक साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम किया और इसमें कई भाषाओं की फिल्मों में भी वह नजर आई।

More from Filmibeat

Read more about: shakeela
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X