बहन की सगाई में झूमती हई नज़र आईं साउथ की हसीना, वीडियो देख भूल जाएंगे पुष्पा की श्रीवल्ली

साउथ की फेमस अभिनेत्री साई पल्लवी आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उन्हें एक्टिंग की वजह से भी काफी पसंद किया गया है। लेकिन सबसे ज्यादा वह अपनी सादगी को लेकर चर्चा में रही। लेकिन अब हाल ही में बहन पूजा कनन की सगाई में एक्ट्रेस ने गोल्डन साड़ी पहन महफिल में चार चांद लगा दिए।
साई पल्लवी ने बहन की शादी में इतना जबरदस्त डांस किया कि हर किसी का दिल चुरा लिया। हर कोई उनके स्टेप्स की तारीफ कर रहा है। अभिनेत्री अपनी बहन की सगाई में एंजॉय करती हुई नजर आई और जमकर डांस करती हुई भी देखी गई। इस दौरान एक्ट्रेस के होने वाले जीजा भी उनके साथ में थिरकते हुए नजर आए।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि साउथ सिनेमा में धमाका कर देने के बाद में साई पल्लवी को अब जल्दी ही बॉलीवुड डेब्यू करते हुए देखा जाएगा। खबरों के अनुसार नितेश तिवारी की रामायण में एक्ट्रेस रणबीर कपूर के अपोजिट नजर आने वाली है और उन्हें माता सीता के किरदार में देखा जाएगा। फिल्म में सनी देओल और विजय सेतुपति जैसे कलाकार भी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications