3 मर्दों से रचाई शादी, 2 को दिया तलाक, धोखाधड़ी के इस केस में अभिनेत्री को जाना पड़ा जेल!

आपने ऋषि कपूर की एक फिल्म तो देखी ही होगी जिसमें उनकी हीरोईन की चोटी टेड़ी थी। जी हां, आज हम उसी एक्ट्रेस की जिंदगी को लेकर बात करने वाले हैं। उनका नाम राधिका सरथकुमार है और वो इस वक्त सोशल लाइफ को लेकर काफी एक्टिव हैं।
फिल्म नसीब अपना अपना में ऋषि कपूर के साथ बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली राधिका की निजी जिंदगी काफी उतार चढ़ाव वाली रही है। उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होने 3 शादियां की हैं और 2 बार उनका तलाक हुआ।
जब उनको सच्चा प्यार मिला तो वो भी शादीशुदा थे। एक्ट्रेस इस वक्त फिल्मों से कोसों दूर है और राजनीति में अपनी किस्मत चमका रही हैं।
कब हुई शादियां
अभिनेत्री राधिका सरथकुमार ने अपने एक्टिंग से लोगों को हमेशा इंप्रेस किया है। डेब्यू के एक साल बाद यानि 1986 में ही अभिनेत्री ने पहली शादी प्रोड्यूसर प्रताप पोथेन से की थी। लेकिन ये शादी ज्यादा दिन नहीं टिक पाई थी। इसके बाद उन्होने दूसरी शादी रिचर्ड हार्डी से की और विदेश जाकर बस गईँ, ये साल 1990 की बात है। दोनों की एक बेटी भी है। रिचर्ड से उनकी लड़ाइयां बढ़ीं वो तलाक देकर इंडिया लौंट गईं थीँ। इसके बाद 1991 में उन्होने साउथ के एक्टर और राजनेता आर सरथकुमार को अपनी हमसफर बनाया। तब आज तक वो काफी खुश हैं और साथ में जिंदगी बिता रहे हैं।
जेल भी गईं
साल 2014 में उनपर आरोप लगे थे कि उनकी कंपनी ने रेडियंस कंपनी से पैसे लिए थे। लेकिन जब वापस करने का समय आया तो उनके द्वारा दिए गए करोड़ो के चेक बाउंस हो गए थे। इसके बाद उनपर गंभीर आरोप लगे थे और पति के साथ एक साल की कैद की सजा सुनाई गई थी।


Click it and Unblock the Notifications