साउथ की इस एक्ट्रेस ने 27 साल बड़े मुख्यमंत्री से की शादी, दूसरी पत्नी बन बर्बाद कर लिया करियर

प्यार के किस्से तो हर किसी ने सुने होंगे। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक सितारों की प्रेम कहानियां मशहूर हैं, लेकिन आज हम आपको ऐसी कहानी बताने जा रहे हैं जिसने फिल्मी दुनिया में हलचल मचा दी थी। हम बताने जा रहे हैं 18 साल पहले की प्रेम कहानी हम बात कर रहे हैं कन्नड़ फिल्म की फेमस एक्ट्रेस राधिका कुमारस्वामी की। बता दें कि इस एक्ट्रेस ने साल 2006 में जेडीएस नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी से शादी करने का फैसला किया था। राधिका के इस फैसले ने उनकी जिंदगी बदल दी थी। उनका पूरा फिल्मी करियर पूरी तरह से खत्म हो गया था।
फिल्मी करियर को छोड़ प्यार को चुना
बता दें कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के राजनीति के सफर से ज्यादा लोग उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानना ज्यादा पसंद करते हैं। बता दें कि राधिका ने जैसे ही फिल्मी करियर से कदम रखा था। सफलता उनके कदम चूमने लगी थी। उन्होंने कई हिट फिल्में की थीं, लेकिन इस सफर में उन्हें प्यार हो गया और उन्होंने करियर की जगह प्यार को चुना।
गुपचुप रचा ली थी शादी
राधिका ने पहले तो एक्टिंग में अपना करियर बनाया उसके बाद वे बतौर प्रोड्यूसर इंडस्ट्री का हिस्सा बनी रहीं, लेकिन अपने काम से ज्यादा वे अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से हेडलाइन्स बटोरती थीं। लेकिन अचानक से साल 2010 में कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी और राधिका के शादीशुदा होने की खबर फैलने लगी। जिसके बाद राधिका ने सभी के सामने अपनी शादी का खुलासा कर दिया था। दरअसल राधिका ने बताया कि उन्होंने साल 2006 में जेडीएस नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी से शादी कर ली थी। उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम शमिका है।
दोनों की उम्र में है बड़ा अंतर
आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस समय राधिका ने एचडी कुमारस्वामी से शादी की थी तब वे 47 साल के थे और एक्ट्रेस उनसे 27 साल छोटी थीं। दोनों की उम्र में एक बड़ा अंतर था। बता दें कि राधिका एचडी कुमारस्वामी की दूसरी पत्नी हैं। साल 1986 में एचडी कुमारस्वामी की पहली शादी हुई थी। राधिका कुमारस्वामी भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हो गई हों, लेकिन बिजनेस वर्ल्ड में उनका काफी नाम है। आज वे एक सफल बिजनेस वुमन की लिस्ट में आती हैं। हालांकि पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी से शादी के बाद ही वह करोड़ों की मालकिन बन गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











