बॉलीवुड को लेकर एक्ट्रेस ने दिया विवादित बयान, बोलीं- अगर बॉलीवुड में लांच हुई होती तो कपड़े उतरवा देते...'

payal Ghosh

पायल घोष साउथ इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन अब एक बार फिर से उन्होंने बॉलीवुड को लेकर तंज कसा है और अपने इस बयान को लेकर वह काफी ज्यादा वायरल हुई है। दरअसल आपको बता दें कि उन्होंने फीमेल एक्ट्रेस के लिए बहुत ही बड़ी बात लिख दी है और इससे पहले भी वह एक दिग्गज निर्देशक पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगा चुकी हैं।

साउथ की मशहूर अभिनेत्री है पायल घोष

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पायल घोष साउथ इंडस्ट्री की एक ग्लैमरस एक्ट्रेस है और आपको बता दें कि उन्होंने प्रयाणाम से लेकर मिस्टर रास्कल जैसी फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन अब उन्होंने बॉलीवुड और वहां की एक्ट्रेस के लिए भी सोशल मीडिया पर एक क्रिटिक कमेंट कर दिया है। एक्ट्रेस ने यह भी कह दिया कि वह खुशनसीब है कि वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम करती हैं। अगर उनको बॉलीवुड में लॉन्च किया जाता तो उनके कपड़े उतार दिए जाते।

पायल घोष ने दिया विवादित बयान

पायल घोष ने ट्विटर पर यह बयान दिया और इसके बाद में काफी हंगामा देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस ने इस पर लिखते हुए कहा कि "थैंक गॉड, मुझे साउथ इंडस्ट्री में लॉन्च किया गया। अगर बॉलीवुड इंडस्ट्री में लॉन्च किया होता तो वह लोग मेरे कपड़े उतरवा देते। ऐसा इसीलिए क्योंकि बॉलीवुड वाले क्रिएटिविटी से ज्यादा फीमेल बॉडीज का इस्तेमाल करते हैं।"

एक्ट्रेस के पोस्ट पर लोगों ने दी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

पायल घोष के ऐसे पोस्ट के बाद कई तरीके के उन पर कमेंट करना शुरू कर दिया गया है। लोग उनकी बातों का अलग-अलग मतलब निकाल रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो इस नए बवाल की शुरुआत भी बता दिया है। तू वहीं कुछ लोगों ने फीमेल एक्ट्रेस पर कसने वाला तंज इसे घोषित कर दिया है। लेकिन अब यह पायल घोष ही बता सकती है कि अचानक से उन्होंने ऐसा पोस्ट शेयर क्यों किया है।

बॉलीवुड डायरेक्टर पर लगाया सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप

जानकारी के लिए आपको बता दें की पायल घोष इससे पहले भी कई मामलों पर अपने विवादित बयान के चलते सुर्खियों में आ चुकी हैं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप भी लगा दिया था। बता दे की गैंग्स ऑफ़ वासेपुर के डायरेक्टर पर एक्ट्रेस ने आरोप लगाते हुए यह भी कह दिया था कि "अगर उन्हें बड़ी फिल्में चाहिए तो उन्हें सोना तो पड़ेगा और बिना सोए ये मुमकिन ही नहीं है।"

More from Filmibeat

Read more about: bollywood payal ghosh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X