रजनीकांत-कमल हासन संग काम कर चुकी थी ये एक्ट्रेस, देह व्यापार के लिए हुई मजबूर, 44 की उम्र में दर्दनाक मौत!

nisha noor

फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ सितारों के जीवन में ग्लैमर और चकाचौंध नहीं होता है. इसमें संघर्ष भी बहुत बड़ा रोल निभाता है. बाहरी लोगों को ग्लैमर इंडस्ट्री का चेहरा अलग नजर आता है लेकिन जो यहां पर काम करते हैं उन्हें असली चेहरा पता है. इतना ही नहीं कुछ सितारे तो ऐसे हैं जिन्हें सफलता हासिल हो जाती है तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें इंडस्ट्री में असफलता प्राप्त होती है. आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिन की कहानी बहुत ही दुखद है. दरअसल हम आपको साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस निशा नूर के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने रजनीकांत और कामल हासन जैसे मशहूर सुपर स्टार्स के साथ में काम किया है. लेकिन इसके बावजूद भी उनका अंत बहुत ही दुखद तरीके से हुआ.

निशा नूर की फैन फॉलोइंग थी तगड़ी

साउथ की मशहूर अभिनेत्री निशा नूर 1980 के काफी खूबसूरत और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती थी. उन्होंने तमिल, कन्नड़, तेलुगु और मलयालम जैसी फिल्मों में खूब काम किया. इतना ही नहीं उन्होंने ग्लैमरस और बोल्ड किरदार निभाकर काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल की और तगड़ी फैन फॉलोइंग भी कमाई.

रजनीकांत जैसे स्टार्स के साथ कर चुके हैं ऑनस्क्रीन रोमांस

कहा तो यह भी जाता है कि निशा नूर अपने समय की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार थी. उन्होंने इंडस्ट्री में काफी जल्दी इस मुकाम को हासिल किया. साउथ इंडस्ट्री का हर एक डायरेक्टर एक्ट्रेस के साथ में काम करना चाहता था. निशा ने मलयालम और तमिल भाषा में कई सारी सुपरहिट फिल्मों में काम किया. लेकिन एक वक्त के बाद में उन्हें फिल्में मिलना बंद हो गई और वह गलत रास्ते पर चल पड़ी. निशा नूर में बालाचंद्रन और चंद्रशेखर जैसे मशहूर निर्देशकों के साथ में भी काम किया हुआ है. यहां तक कि वह रजनीकांत और कमल हासन जैसे मशहूर सुपर स्टार्स के साथ में ऑनस्क्रीन रोमांस करते हुए देखी जा चुकी है. लेकिन कुछ सालों के बाद में ही एक्ट्रेस के हालत बहुत ही खराब हो गई. उन्हें काम मिलना बंद हो गया.

आर्थिक तंगी के चलते वेश्यावृत्ति के लिए कोई मजबूर

कुछ खबरों की मानें तो आपको बता दें कि निशा नूर को काम ना मिलने पर मशहूर निर्माता ने कथित तौर पर वेश्यावृत्ति के लिए उन्हें मजबूर कर दिया. इस दिन जाल में फस कर एक्ट्रेस ने अपना पूरा करियर बर्बाद कर दिया एक्ट्रेस में काफी लंबे वक्त तक इंडस्ट्री के लोगों से संपर्क खत्म कर दिया. उन्होंने मेहनत से जितनी भी कमाई की थी वह सब गवा दी. मुश्किल वक्त के दौरान उन्हें ना तो अपने परिवार से कोई समर्थन मिला ना ही दोस्तों से. आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने वेश्यावृत्ति जैसी चीजें करना शुरू कर दिया और जिंदगी के बुरे हालातों से उनको गुजारना पड़ा.

44 साल की उम्र में हुई मौत

इतना ही नहीं बताया तो यह भी जाता है कि निशा नूर के इतने बुरे दिन आ गए थे कि उन्हें दरगाह के बाहर सड़कों पर सोया देखा गया था. लेकिन जब उन्हें तमिल एनजीओ मुस्लिम मुनेत्र कड़गम ने बजाया था तो वह काफी ज्यादा कमजोर थी. दरअसल बाद में इस बात की जानकारी हुई कि उन्हें एड्स था. जिसके बाद में एक्ट्रेस को 2007 में एक हॉस्पिटल में 44 साल की उम्र में मृत घोषित कर दिया.

More from Filmibeat

Read more about: nisha noor rajinikanth
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X