क्या सच में 'बाहुबली बिफोर द बिगिनिंग' होंगी बोल्ड सुपरस्टार नयनतारा? इतनी Hot लेती हैं करोड़ों की फीस!
साउथ एक्ट्रेस नयनतारा की बाहुबली बिफोर द बिगिनिंग में एंट्री आने की खबर वायरल होने के साथ हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर कौन है ये नयनतारा। हिंदी सिनेमा के दर्शक शायद इससे अनजान भी रह सकते हैं। लेकिन जो सिनेमा प्रेमी है वो अचछे से जानता है कि कौन है नयनतारा?
नेटफ्लिक्स पर आने वाली बाहुबली बिफोर द बिगिनिंग में दक्षिण भारत की लेडी सुपरस्टार नयनतारा के डेब्यू की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।आपको बता दें कि ये सीरीज एसएस राजामौली की बाहुबली फ्रेंचाइजी का प्रीक्वल होगी। इस सीरीज में नयनतारा की भूमिका क्या होगी? इस पर अभी खुलकर कोई जानकारी सामने नहीं आयी है।

बताया जा रहा है कि दो से तीन महीने बाद भव्य सेट के साथ बाहुबली सीरीज की शूटिंग शुरू की जाएगी। नयनतारा का इस सीरीज से नाम जुड़ना कोई आम बात नहीं है। काजल अग्रवाल, अनुष्का शेट्टी,तम्नान भाटिया जैसी टॅाप साउथ सुपरस्टार एक्ट्रेसेसे को कमाई और बोल्डनेस के साथ लोकप्रियता के मामले में भी नयनतारा पीछे छोड़ती हैं। बाहुबली सीरीज की घोषणा के साथ इंटरनेट पर तेजी से देखी जा रही है साउथ की बोल्ड स्टार नयनतारा की तस्वीर। चलिए आपको भी दिखाते हैं।

नयनतारा का बोल्ड सेक्सी फोटोशूट
साउथ की फिल्मों में नयनतारा की एंट्री की खबर से ही फैंस सिनेमाघर पहुंच जाते हैं। नयनतारा अपने ग्लैमर, स्टाइल और बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। साड़ी से लेकर शार्ट ड्रेस तक। नयनतारा की खूबसूरती उनके हर लुक को शानदार बना जाती है। हाल ही में उन्होंने एक मैगजीन के लिए अपना बोल्ड फोटोशूट भी करवाया जो कि छा गया।

सबसे महंगी एक्ट्रेस नयनतारा, लेती हैं करोड़ों की फीस
इस फोटोशूट में नयनतारा की इस तस्वीर को सबसे अधिक पसंद किया गया। बेंगलुरु में जन्मीं नयनतारा का असली नाम डायना मरियम कुरियन है। साल 2003 में मलयालम फिल्म मनासीनाकाड़े से अपने करियर की शुरुआत की। वर्तमान में नयनतारा की गिनती साउथ की सबसे महंगी एक्ट्रेस में होती है। नयनतारा को 4 से 5 करोड़ की फीस मिलती है।

नयनतारा का कैटरीना कैफ के साथ बोल्ड लुक
हाल ही में नयनतारा ने कैटरीना कैफ के साथ एक एड की शूटिंग भी की। जिसमें कैटरीना कैफ और नयनतारा के लुक की भी काफी चर्चा हुई। नयनतारा के फैंस ने उनकी इस हॅाट फोटो को शेयर किया। जहां पर ब्लैक ड्रेस में नयनतारा कैटरीना कैफ को टक्कर देती हुई नजर आ रही हैं।

नयनतारा की सेक्सी फोटो
नयनतारा की ये पुराने दिनों की तस्वीर है। लेकिन आज भी साउथ के फैंस उनके इस हॅाट लुक के दीवाने हैं। वक्त के साथ नयनतारा ने तेजी से खुद को साउथ की टॅाप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल किया। नयनतारा एक टीवी एड के लिए 5 करोड़ तक की फीस लेती हैं।

नयनतारा का बिकिनी लुक
नयनतारा ने एक फिल्म में सफेद शर्ट के भीतर बिकिनी पहने हुए नजर आयी थीं। उनके इस लुक की भी काफी चर्चा हुई। नयनतारा का नाम प्रभुदेवा और साउथ के एक्टर सिम्बू के साथ भी जुड़ चुका है। नयनतारा 36 वां जन्मदिन पिछले साल मना चुकी हैं। नयनतारा का बाहुबली में आना उनके फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है।

नयनतारा की ब्यूटी और बोल्डनेस
बाहुबली- बिफोर द बिगिनिंग वेब सीरीज में आने की घोषणा के बाद नयनतारा के इस बेहद ग्लैमरस खूबसूरत लुक को सबसे अधिक देखा गया है। अब नयनतारा क्या सच में बाहुबली का हिस्सा बनेंगी या नहीं ये तो आने वाला वक्त बताएगा। लेकिन इतना तो है कि ब्यूटी और बोल्डनेस के मामले में उन्हें कोई टक्कर नहीं दे सकता।


Click it and Unblock the Notifications











