शादीशुदा से कर बैठी प्यार, फिल्मों से ज़्यादा रिलेशनशिप के हुए चर्चे, कंट्रोवर्सीज में घिरी रहती हैं ये हसीना

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' इन दोनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। इतना ही नहीं आपको बता दें की रिलीज के साथ ही साथ इस फिल्म ने कुछ नए रिकॉर्ड भी कायम कर दिए। फिल्म के हर एक किरदार ने काफी ज्यादा चर्चा बटोरी। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ-साथ दीपिका पादुकोण और विजय सेतुपति को भी काफी ज्यादा तारीफें मिलीं। लेकिन इस फिल्म में एक ऐसी हसीना है जो कि इस फिल्म को खास बनाती हुई नजर आ रही है। दरअसल हम बात कर रहे हैं साउथ इंडियन फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री और काफी ज्यादा कंट्रोवर्सी में रहने वाली एक्ट्रेस नयनतारा की। जिन्होंने पहली बार शाहरुख खान के साथ में स्क्रीन शेयर की है।
प्रभु देवा और नयनतारा का चला था अफेयर
नयनतारा अपने तीखे नैन नक्श और एक्टिंग की वजह से काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरती है। लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर से ज्यादा अपने अफेयर्स को लेकर चर्चा बटोरी है। उनका नाम डांस गुरु प्रभु देवा के साथ में भी जोड़ा गया। जब नयनतारा को प्रभु देवा से प्यार हुआ तो उसे समय प्रभु देवा शादीशुदा थे और दो बच्चों के पिता भी बन गए थे। लेकिन उसके बावजूद दोनों के बीच में काफी ज्यादा बेइंतहा प्यार हो गया। खबरों के अनुसार नयनतारा और प्रभु देवा दोनों लिव-इन तक में रहने लग गए थे। लेकिन कुछ वक्त के बाद में प्रभु देवा ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया और इसके बावजूद नयनतारा के साथ में उनका ब्रेकअप हो गया।
कंट्रोवर्सीज का खूब हिस्सा बनी रही नयनतारा
नयनतारा कंट्रोवर्सीज का खूब हिस्सा भी बनी रहती हैं। बता दे की नयनतारा Thirunaal में बच्चों को लिप किस करने के मामले में कंट्रोवर्सी का शिकार हो गई थी। यहां तक की तिरुमला मंदिर में चप्पल पहनकर जाने के लिए भी नयनतारा में आ गई थी। इसी के साथ-साथ उनके अफेयर्स हमेशा से ही चर्चा का विषय बने रहे। विग्नेश शिवन से शादी से पहले ही नयनतारा के फिल्म स्टार सिंबू, एक्टर और मशहूर पॉलिटिशियन उदय निधि स्टालिन के साथ में भी रिलेशनशिप रह चुके हैं। इतना ही नहीं बताया तो यह भी जाता है कि नयनतारा की दो बार शादी होते-होते टूट गई।


Click it and Unblock the Notifications