..................... South actress Madhoo Shah had rejected Shahrukh Khan film Baazigar - Hindi Filmibeat

14 करोड़ी फिल्म का हिस्सा होती ये एक्ट्रेस, शाहरुख की फिल्म को ठोकर मारकर बोली- 'मैं छोटे-मोटे रोल...'

Madhoo Shah

कुछ फिल्मों की कहानी ऐसी होती है जिसे दर्शक कभी भी भूल नहीं पाते हैं। आज हम आपको साल 1993 में रिलीज हुई एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जिसकी कहानी ने लोगों को खूब हंसाया और खूब डराया भी। मल्टी स्टार इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ में काजोल की जोड़ी काफी हिट साबित हुई थी। लेकिन उनके अलावा शिल्पा शेट्टी भी इस फिल्म में नजर आई थी।

इस फिल्म में शाहरुख खान ने विलेन का किरदार निभाया और इतिहास रच दिया। बता दें कि अब्बास मस्तान की इस फिल्म ने 2 करोड़ की कमाई की थी।शिल्पा शेट्टी ने फिल्म बाजीगर से अपने करियर की शुरुआत की और उन्हें इसके लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नॉमिनेशन भी मिला। साल 1993 में रिलीज हुई बाजीगर फिल्म एक क्राईम थ्रिलर फिल्म साबित हुई और बड़ी हिट भी थी।

इस फिल्म से शाहरुख खान को एक खास पहचान मिली। जिसमें काजल और शिल्पा शेट्टी दोनों के साथ में वह रोमांस करते हुए दिखे। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी की जगह पर साउथ की एक बड़ी एक्ट्रेस को लिया जाने वाला था। शिल्पा शेट्टी ने सीमा चोपड़ा का किरदार फिल्म में निभाया था। जिसके लिए साउथ अभिनेत्री मधु शाह को पहले अप्रोच किया गया।

हालांकि आपको बता दें कि अभिनेत्री मधु शाह ने इस फिल्म के लिए साफ इनकार कर दिया और एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि मुझे बाजीगर फिल्म में शिल्पा शेट्टी के किरदार के लिए ऑफर आया और मैं इसे मना कर दिया क्योंकि मैं दूसरी भूमिका में नजर नहीं आना चाहती थी। मैं खुद को स्क्रीन पर देखना चाहती थी और मैं इस भूमिका से इनकार किया क्योंकि यह लीड रोल नहीं था।

इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि क्या आपको फिल्म छोड़ने को लेकर कोई अफसोस है तो अभिनेत्री ने जवाब देते हुए कहा कि मुझे अपने फैसले पर कोई भी पछतावा नहीं है। उन्होंने कहा कि किंग खान उनके पहले क्रश थे। जब कोई क्रश के बारे में ऐसी बात करता है तो मेरे दिमाग में सबसे पहला नाम शाहरुख खान का आ जाता है। वह जिस तरीके से स्क्रीन पर काम करते हैं मुझे बहुत ज्यादा आकर्षित करता है।

Read more about: madhoo shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X