पापा ही करता रहा इस एक्ट्रेस का शोषण, सालों तक रही चुप फिर 52 की उम्र में....

South actress Khushboo Sundar

फिल्म इंडस्ट्री में कई बार सितारे कुछ ऐसे हैरान कर देने वाले खुलासे कर देते हैं जिससे की पूरी इंडस्ट्री हैरान हो जाती है। आज हम आपको एक ऐसी ही साउथ अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं। जिन्होंने अपने पिता पर ही शोषण के आरोप लगाए। दरअसल हम बात कर रहे हैं खुशबू सुंदर की। वैसे उनका असली नाम नखत खान था।

खुशबू सुंदर एक भारतीय राजनीतिज्ञ, फिल्म निर्माता और टेलीविजन प्रस्तोता भी है। मुख्य तौर पर वह तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, काम करती हैं। वैसे तो उनका जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ था लेकिन वह फिर भी सनातनी धर्म अपनाती हैं और उनके पति भी हिंदू है। उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की और 40 सालों से चेन्नई में ही है।

खुशबू सुंदर ने न्यूज़ 18 इंडिया के चौपाल 2023 कार्यक्रम में कहा कि "हर लड़की के जीवन का पहला सुपर हीरो उनके पिता होते हैं। लेकिन मेरे पिता मेरे जीवन के सबसे बड़े विलेन है। मैंने कई सालों तक इस बात को अपने अंदर छुपा कर रखा। पिता के शोषण की बात सालों बाद इसीलिए बता रही हूं क्योंकि मैं जुर्म की शिकार लड़कियों को हिम्मत देना चाहती हूं।"

खुशबू सुंदर ने आगे कहा कि "पिता के शोषण की बात बात कर मुझको 52 साल की उम्र में बहुत ही ज्यादा सुकून मिल रहा है। इतने सालों से मैं इतनी बड़ी बात अपने अंदर लेकर बैठी थी। जब मेरी मां को इस बारे में पता चला तो उन्होंने भी मेरे पिता का साथ छोड़ दिया और मेरी हिम्मत बनी। मैंने अपने पति को इस बारे में शादी से पहले ही बता दिया था। मेरी कामयाबी में पति का सबसे बड़ा हाथ है।"

खुशबू सुंदर ने इस पर आगे कहा कि इस तरीके की बातों को कोई बताना नहीं चाहता। मुझे ऐसा नहीं लगता कि मुझे इन सभी बातों में शर्म आनी नहीं चाहिए। क्योंकि शर्म उन्हें आनी चाहिए थी। मेरी दो बेटियां हैं और बेटियों को इसका पता है। जिस तरह से आप ही के वक्त में बच्चों के साथ में शोषण होता है उनमें 90% आपके घर वाले या दोस्तों के परिवार वाले होते हैं।

Read more about: south actress khushboo sundar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X