VIDEO: 17 साल बाद क्या सच में अलग हो रहा सिनेमा का ये क्यूट कपल, एक्ट्रेस ने तोड़ी सेपरेशन पर चुप्पी, बताया सच

साउथ के सुपरस्टार कहे जाने वाले सूर्या और ज्योतिका को पावर कपल माना जाता है और अक्सर उनके प्यार की मिसाल भी दी जाती है। दरअसल आपको बता दें कि वह दोनों अलग-अलग धर्म और जातियों से ताल्लुक रखते हैं और इसके बावजूद भी दोनों की बॉन्डिंग बेहद कमल की है। लेकिन अब हाल ही में दोनों की तलाक की खबरें सामने आ रही थी। लेकिन ज्योतिका ने फिनलैंड की अपनी हाल ही की यात्रा की एक छुट्टियों की रील को साझा किया और सूर्या से अपने अलगाव की अफवाहोंपर पूरी तरीके से विराम लगा दिया।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि ज्योतिका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से आर्कटिक सर्किल के मनमोहक बर्फीले दृश्य के बीच का एक वीडियो साझा किया है। ज्योतिका ने पोस्ट को कैप्शन देते हुए कहा कि "2024 यात्रा से भरा हुआ साल।" इस वीडियो के चलते ज्योतिका ने साफ कर दिया कि सूर्या से उनके तलाक की अफवाहें सिर्फ अफ़वाही ही थी और जवाब देते हुए उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि उनका मुंबई आना पेशावर प्रतिबद्धताओं से भरा हुआ था। ज्योतिका को बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई मौके मिले।
ज्योतिका ने बताया कि उनके बच्चे मुंबई में बस गए थे और अपनी पढ़ाई को पूरा कर रहे थे। इसी के चलते काम और निजी जीवन को बैलेंस करने के लिए ट्रांसफर एक प्रैक्टिकल डिसीजन बना। ज्योतिका ने प्रशंसकों को आश्वासन देते हुए कहा कि वह अपनी बॉलीवुड प्रतिबद्धताएं पूरी होने के बाद में चेन्नई वापस लौटने की योजना बनाएगी। पिछले काफी दिनों सेप्रयास लगाए जा रहे हैं की ऐक्ट्रेस अपने पति से अनबन के चलते मुंबई आ गई। लेकिन अब एक्ट्रेस ने खुद इस पर चुप्पी तोड़ी और कहा कि यह अफवाह है पूरी तरह से बेबुनियाद है। वह सिर्फ बच्चों की पढ़ाई के लिए मुंबई आई और अब जल्दी ही अपने होम नगर चेन्नई चली जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











