फिल्मों को छोड़ UPSC करने निकली थी ये सुपरहिट हसीना, ऐसे तय किया IAS बनने का सफर

कई सारी फिल्में आईएएस ऑफिसर को लेकर बन चुकी है।जिसमें कई सारी अभिनेत्रियां आईएएस ऑफिसर बनने की तैयारी करती नजर आई थी। हालांकि आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिसे आईएएस बनने के लिए अपने फ़िल्मी करियर को छोड़ दिया। दरअसल हम बात कर रहे हैं मशहूर 90 के दशक की अभिनेत्री एच एस कीर्थना की।
एच एस कीर्थना के लिए यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी करना बहुत ही ज्यादा मुश्किल था। फिर भी उन्होंने कड़ी मेहनत की और अपना सपना पूरा किया। अभिनेत्री ने काफी बेहतरीन और हिट फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। लेकिन अचानक से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया और यूपीएससी की तैयारी में अपना पूरा वक्त लगाया।
एच एस कीर्थना लगातार पांच बार असफल साबित हुई और छठवें प्रयास में उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा क्लियर कर ली। इसके बाद उनकी पहली पोस्टिंग असिस्टेंट कमिश्नर के तौर पर कर्नाटक में हुई। अगर एक्ट्रेस के एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्होंने गंगा योजना और सर्किल इंस्पेक्टर जैसे बेहतरीन सीरियल्स में काम किया है। मनोरंजन की दुनिया को छोड़ने का फैसला उनका काफी हैरानजनक था।
एच एस कीर्थना को पहली बार 2011 में कर्नाटक प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में शामिल होते हुए देखा गया। इसके बाद परीक्षा में अच्छे नंबरों से पास होने के बाद 2 साल तक उन्होंने के ए एस अफसर के तौर पर भी काम किया था। यूपीएससी की परीक्षा की उन्होंने तैयारी शुरू की और 2013 में पहली बार उन्होंने सीएससी की परीक्षा दी।लगातार पांच बार प्रयास करने के बाद उन्होंने 2020 में यूपीएससी क्लियर किया और 167 रैंक हासिल की थी।


Click it and Unblock the Notifications


