..................... South actress Anupama Parameshwaran made her acting debut at the age of 19, her first film was a blockbuster - Hindi Filmibeat

इस हसीना ने 19 साल की उम्र में अपनी एक्टिंग से दिखाया कमाल, पहली ही फ़िल्म हुई ब्लॉकबस्टर लेकिन फिर...

Anupama Parameshwaran

साउथ की सुपरहिट हो चुकी फिल्म 'डीजे टिल्लू' को कोई कैसे भूल सकता है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। लेकिन अब जल्दी ही इस फिल्म का सीक्वल यानी कि 'टिल्लू स्क्वायर' रिलीज होने वाला है। इस फिल्म में लीड रोल निभाने वाले सिद्धू और उनके अंदाज ने दर्शकों को काफी इंप्रेस कर दिया था। फिल्म के पहले पार्ट के अंदर टिल्लू के साथ में नेहा शेट्टी दिखाई दी थी। लेकिन अब आने वाले पार्ट में साउथ की जानी-मानी अभिनेत्री अपनी अदाओं से धमाल मचा देने वाली है। बता दे कि इस अभिनेत्री ने 19 साल की उम्र में साउथ सिनेमा में डेब्यू किया और पहली फिल्म ब्लॉकबस्टर हो गई।

अनुपमा परमेश्वरन ने 19 साल की उम्र में किया था डेब्यू

अगर अभी तक आप इस एक्ट्रेस को नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि हम बात कर रहे हैं अनुपमा परमेश्वरन की। अनुपमा परमेश्वरन केरल की रहने वाली है और वह तमिल के साथ-साथ तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी कम कर चुकी हैं। दरअसल आपको बता दें कि 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'प्रेमम' में उन्होंने डेब्यू किया था। उस वक्त वह महज 19 साल की थी और उन्होंने एक फिल्म में सपोर्टिंग किरदार निभाया था। इतना ही नहीं फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी बेहतरीन कामयाबी हासिल हुई।

कॉलेज के दिनों में ही एक्टिंग में रखा था कदम

'प्रेमम' फिल्म में सई पल्लवी और निवीन पाली भी नजर आए थे। इस फिल्म के बाद में अनुपमा परमेश्वरन को सतामानम भवती, हेलो गुरु प्रेम कोसमे, और कार्तिकेय 2 जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है। जब अनुपमा कॉलेज में थी तब उन्होंने फिल्म प्रेमम को साइन किया और रिलीज होने के बाद यह फिल्म हिट चली गई थी।

फ़िल्म हिट होने के बाद छोड़ दी थी पढ़ाई

लेकिन आपको बता दें कि अनुपमा परमेश्वरन को इस फिल्म के बाद में काफी सारे फिल्मों के ऑफर आने लग गए थे और इसी चक्कर में उन्होंने अपने कॉलेज को भी बीच में छोड़ दिया। अनुपमा ने मनियाराइले अशोकन फिल्म में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था। 'टिल्लू स्क्वायर' के साथ-साथ अनुपमा को तमिल फिल्म 'सायरन" और मलयालम फिल्म 'जेएसके ट्रुथ सेल ऑलवेज प्रीवेल' में भी देखा जाने वाला है।

Read more about: south
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X