खूबसूरती के साथ-साथ बेहद अमीर हैं साउथ एक्टर राम चरण की पत्नी उपासना, 77 हज़ार करोड़ की हैं वारिस, जानें कैसे?

Ram Charan Wife Upasana Kamineni Net Worth: साउथ के मशहूर अभिनेता रामचरण आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और उन्होंने अभी तक काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। रामचरण को ब्लॉकबस्टर फिल्में जैसे कि RRR, मगधीरा और रंगस्थलम में देखा जा चुका है। बता दे की रामचरण एक अभिनेता ही नहीं बल्कि एक जाने-माने प्रोड्यूसर भी है।
हालांकि आपको बता दें कि रामचरण की पत्नी उपासना कामिनेनी भी किसी से काम नहीं है। हालांकि भले ही वह कोई हीरोइन नहीं है और उसके बावजूद वह खूबसूरती में किसी एक्ट्रेस से भी कम नहीं है। बता दे की उपासना एक बिजनेस वूमेन है और धन दौलत से लेकर पढ़ाई लिखाई के मामले में भी रामचरण के टक्कर की हैं।
उपासना कामिनेनी सिर्फ साउथ के अभिनेता रामचरण की पत्नी ही नहीं बल्कि 77000 करोड रुपए के बिजनेस एंपायर की उत्तराधिकारी भी है। दरअसल उनका चेन्नई की हेल्थ केयर कंपनी अपोलो हॉस्पिटल के अध्यक्ष डॉ प्रताप सी रेड्डी से खास नाता है। उनकी मां शोभना कामिनेनी अपोलो हेल्थ केयर की मुखिया है।
उपासना कामिनेनी अपने परिवार के साथ-साथ कॉर्पोरेट की दुनिया को भी संभाल रही है। वह अपोलो अस्पताल की CSR विंग की वाइस चेयरमैन है और FHPL की मैनेजिंग डायरेक्टर भी है। उनका UR.Life को लॉन्च करने में एक बड़ा हाथ है। बता दें कि KEI ग्रुप की स्थापना उनके पिता ने की थी और उपासना भी अपने पिता की तरह ही बिजनेस में आगे बढ़ रही है।
उपासना कामिनेनी और राम चरण की कुल नेटवर्थ की बात करें तो वह 2500 करोड़ के मालिक हैं। इसी के अलावा सिनेमा इंडस्ट्री में अपनी सफलता प्राप्त करने के बाद रामचरण 1370 करोड़ और उपासना बिजनेस से 1130 करोड़ की संपत्ति प्राप्त कर चुकी है। जिसके चलतेपूरे देश में उन्हें सबसे अमीर कपल माना जाता है।
अगर हम उपासना कामिनेनी की पढ़ाई की बात करें तो आपको बता दें कि वह शुरू से ही काफी पढ़ाई में अच्छी रही। उन्होंमे लंदन के Regent's University से एमबीए किया और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से भी पढ़ाई की है। इसी के अलावा वह हैदराबाद की जुबली हिल्स में बने हुए एक बड़े और आलीशान बंगले में पति के साथ लग्जरी लाइफ जीती है।


Click it and Unblock the Notifications











