तब्बू-ऐश्वर्या संग दी हिट फ़िल्में, कंगाल हुआ 48 साल का सुपरस्टार, पेट्रोल पंप पर काम और टॉयलेट किया साफ

बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक अभिनेता तभी तक टिक पाता है जब बॉक्स ऑफिस पर उसकी फिल्में हिट जाती रहती हैं और अच्छा खासा कलेक्शन करती रहती हैं. लेकिन अगर उसकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कलेक्शन नहीं कर पा रही है तो धीरे-धीरे वह अभिनेता फ्लॉप अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार हो जाएंगे. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ही साउथ सिनेमा के सुपरस्टार के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने करियर के पीक पर एक्टिंग छोड़ दी और अब वह एक बहुत ही मामूली सी नौकरी कर रहे हैं
बचपन से ही था ग्लैमर की दुनिया में आने का शौक
दरअसल आज हम बात कर रहे हैं साउथ के सुपरस्टार कहे जाने वाले मिर्जा अब्बास अली की. उन्होंने करियर के पीक पर एक्टिंग छोड़ दी और उसके बाद में उन्हें कई सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. इतना ही नहीं 21 मई साल 1975 को पश्चिम बंगाल में मिर्जा अब्बास अली का जन्म हुआ. उन्हें बहुत ही छोटी उम्र से ग्लैमर की दुनिया में आने का शौक हो गया था.
18 सालों तक फिल्मी दुनिया में किया काम
अब्बास में कॉलेज के दिनों से मॉडलिंग शुरू कर दी. इसके बाद में साल 1996 में तब्बू और विनीत के साथ में तमिल फिल्म कधल देशम से फिल्मी दुनिया में एंट्री मारी. लेकिन आपको बता दें कि अब्बास अली ने तकरीबन 18 साल अपनी जिंदगी के फिल्मों को दिए. इतना ही नहीं प्रीति झींघियानी के साथ में उनका गाना छुई मुई सी तुम लगती हो काफी ज्यादा हिट हो गया था.
घर चलाने के लिए पेट्रोल पंप पर करना पड़ा काम
बॉक्स ऑफिस पर अब्बास की फिल्में अच्छा खासा कलेक्शन कर रही थी. लेकिन बाद में लगातार उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगी. इतना ही नहीं एक्टर को काम मिलना बंद हो गया. यहां तक की आपको बता दें कि अब्बास फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने तक पर मजबूर हो गए. एक समय ऐसा भी आया जब मिर्जा अब्बास अली को घर चलाने के लिए पेट्रोल पंप पर काम करना पड़ा. यहां तक की उन्होंने बाथरूम साफ करने और मैकेनिक जैसे काम किया.
एक्टर ने बाथरूम तक किए हैं साफ
अब्बास ने थे फेडरल को एक इंटरव्यू दिया और उसमें उन्होंने बताया कि वह भारत छोड़ने के बाद में न्यूजीलैंड चले गए थे. एक्टर बताते हैं कि "मैं परिवार के साथ में यहां पर आ गया और नई जिंदगी बेसन की कोशिश की. मैंने एक पेट्रोल स्टेशन पर काम किया और मैं बाथरुम भी धोया करता था. इसके बाद में मैं घर पर जाकर इंसुलेशन का काम किया और वहां पर काम करना शुरू कर दिया जहां पर मैं अपनी बाइक की सर्विसेज भी करवाता था. काफी वक्त के बाद में मैकेनिक के रूप में मैं काम किया और काफी कुछ सीखा. यहां तक की कॉल सेंटर में अलग-अलग पदों पर काम किया और अब मैं क्वालिटी एनालिस्ट के तौर पर भी काम किया करता हूं."
तब्बू और ऐश्वर्या राय जैसी अभिनेत्रियों के साथ में किया काम
इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि जब अब्बास से फिर से फिल्मी इंडस्ट्री में वापस आने की प्लानिंग के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि अभी इस मामले में उन्होंने कोई भी ऐसा फैसला नहीं लिया है. लेकिन वह सिर्फ पैसे कमाने के लिए अभिनय में वापसी नहीं करने वाले हैं. जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक्टर ने तब्बू जैसी अभिनेत्री के साथ-साथ ऐश्वर्या राय के साथ में भी काम किया है.


Click it and Unblock the Notifications