महेश बाबू ने महज़ चार साल की उम्र से करने लगे थे एक्टिंग, लगातार किया 9 मूवीज में काम

Mahesh Babu

प्रिंस ऑफ टॉलीवुड कहे जाने वाले एक्टर महेश बाबू इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं. बता दें कि वह साउथ सिनेमा के सबसे बेहतरीन कलाकारों में शुमार है. बता दें कि महेश बाबू नॉर्थ इंडिया में भी काफी ज्यादा फेमस है और उनकी फैन फॉलोइंग भी है जबरदस्त है. महेश बाबू की उम्र 48 साल हो चुकी है और आपको बता दें कि इसके बाद भी वह काफी ज्यादा फिट है. लेकिन आज हम उनकी जिंदगी से जुड़े हुए कुछ किस्सों के बारे में बात करने वाले हैं.

4 साल की उम्र में रखा इंडस्ट्री में कदम

जानकारी के लिए आपको बता दें कि महेश बाबू का जन्म 9 अगस्त 1975 में चेन्नई में हुआ. आज के वक्त में वह किसी भी पहचान के मोहताज नहीं रह गए हैं. बचपन से ही उनके घर में सिनेमा का माहौल रहा. ऐसा इसीलिए क्योंकि उनके पिता साउथ इंडस्ट्री के मशहूर- प्रोड्यूसर और डायरेक्टर शिवराम कृष्णा घट्टामनेनी हैं. महेश बाबू ने सिनेमा में सिर्फ 4 साल की उम्र में ही कदम रख लिया था.

बचपन में ही किया 9 फिल्मों में काम

महेश बाबू ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में फिल्म 'नीडा' से अपने करियर की शुरुआत की थी. जिसके बाद में उन्होंने लगातार एक दो नहीं बल्कि 9 फिल्मों में काम किया. उनकी अदाकारी भी दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई. लेकिन बाद में पिता के कहने पर उन्होंने एक्टिंग छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दिया. इसके बाद में तकरीबन वह 9 सालों तक फिल्मी दुनिया से दूरी बनाए रहे.

नानी के घर बीता बचपन

महेश बाबू ने सिनेमा से दूरी बनाए रखने के लिए लाइमलाइट में रहना बंद कर दिया और नानी के घर चले गए. वहीं पर उनका पूरा बचपन गुजरा और बाद मेंउन्होंने चेन्नई के लोयोला कॉलेज में से कॉमर्स में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. एक्टिंग की ट्रेनिंग उन्होंने निर्देशक एल सत्यानंद से ली और अभिनय की एक ऐसी तालीम प्राप्त की जिसका मुकाबला कोई भी नहीं कर पाता है.

महेश बाबू को नहीं आती तेलुगु

महेश बाबू ने अपनी एक्टिंग और अपने लुक्स की वजह से हर किसी का दिल जीता. बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि उन्हें तेलुगू ना तो पढ़ने आती है और ना ही लिखनी आती है. जिस वजह से उन्हें अपने डायलॉग रटकर याद करने पड़ते हैं. महेश बाबू को अभी तक आठ नंदी अवार्ड, पांच फिल्मफेयर साउथ अवार्ड, 4 साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड, 3 सिनेमा अवार्ड और एक आईफा उत्सव अवार्ड प्राप्त हो चुका है.

More from Filmibeat

Read more about: mahesh babu
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X