..................... Sourav Joshi youtube Per Video Income can take one thar at home Sourav Joshi reveals net worth and income per video - Hindi Filmibeat

Sourav Joshi Per Video Income: एक वीडियो से इतना कमा लेते हैं सौरभ जोशी, खुद बता दी Exact कमाई

Sourav Joshi Per Video Income

Sourav Joshi Per Video Income: इन दिनों यू ट्यूब से यू ट्यूबर्स इतना मोटा पैसा कमा लेते हैं कि बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी के सीईओ के पैकेज भी उनके सामने छोटे हैं। यू ट्यूब पर क्रिएटिव लोगों को कंटेंट के जरिए पैसा कमाना काफी अट्रैक्ट कर रहा है और इसे लोग अब सीरियस करियर के तौर पर भी देख रहे हैं। तमाम ऐसे यूट्यूबर्स हैं जो करोड़ों में कमाई कर रहे हैं और एक ऐसे ही सबसे मशहूर नाम सौरभ जोशी का है।

सौरव जौशी की एक वीडियो की कमाई

हाल ही में सौरभ जोशी ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी कर ली है। सौरभ जोशी अपने व्लॉग्स को लेकर काफी मशहूर हैं और उनका एक एक वीडियो मिलियंस में जाता हैं। ऐसे में हर कोई उनकी महीने की कमाई जानने के लिए काफी उत्सुक रहता है। लेकिन अब महीने की छोड़िए सौरभ ने अपने एक वीडियो की कमाई का खुलासा कर दिया है जो कि आपके पैरों तले जमीन खिसका सकता है।

एक वीडियो से खरीद सकते हैं एक थार

सौरभ जोशी का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जो कि किसी इवेंट का है यहां महिला सौरभ से उनकी एक वीडियो से होने वाली कमाई को लेकर सवाल करती है इसपर सौरभ साफ कहते हैं कि वो एक वीडियो से इतना कमा लेते हैं कि एक थार आराम से आ जाए। यानि के साफ है कि सौरभ की एक वीडियो की कमाई 15-20 लाख रुपये है। गौर करने वाली बात ये है कि ये सौरभ की एक महीने की नहीं बल्कि सिर्फ एक वीडियो की कमाई है।

सौरभ जोशी की एक महीने की कमाई

सौरव जोशी के यूट्यूब पर कुल 37.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। यानी करीब चार करोड़ लोग उन्हें फॉलो करते हैं। ऐसे में कमाई भी करोड़ों में होनी तय है। आंत्रप्रिन्योर और ऑनलाइन एजुकेटर अंकुर वारिकू ने सौरव जोशी की कमाई का कैलकुलेशन किया है, इसे लेकर उन्होंने अपने चैनल पर एक वीडियो भी डाला है। जिसमें उन्होंने बताया कि जोशी के वीडियोज पर करीब 400 मिलियन लॉन्ग फॉर्म व्यूज आते हैं। वहीं 51 मिलियन से ज्यादा शॉर्ट फॉर्म व्यूज हैं। इस हिसाब से देखें तो लॉन्ग टर्म व्यूज से हर महीने की कमाई करीब 2.3 करोड़ होती होगी। वहीं शॉर्ट फॉर्म से 35 हजार के करीब कमाई का अनुमान है।

4 करोड़ तक जाती है महीने की इनकम

यूट्यूब प्रीमियम रेवेन्यू करीब 30 लाख और फैन फंडिंग का अनुमान करीब 40 लाख रुपये का है। इसके अलावा चैनल मेंबरशिप 23 लाख के करीब और ब्रैंड पार्टनरशिप से एक करोड़ से ज्यादा की कमाई का अनुमान है। इस हिसाब से सौरव जोशी की एक महीने की कमाई करीब 4 करोड़ रुपये तक हो सकती है। ये अनुमान उनके सब्सक्राइबर्स और व्यूअरशिप के आधार पर लगाया गया है।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X