श्रीकृष्ण का किरदार निभाने पर मिली आलोचना, कद-काठी को लेकर सुनने पड़े ताने, बोले- पुलिस ने मुझे...

Sourabh Raaj Jain

Sourabh Raaj Jain Shocking Revelation: सौरभ राज जैन टीवी के एक मशहूर अभिनेता है और आपको बता दें कि उन्हें 'महाभारत' सीरियल में भगवान श्री कृष्ण के किरदार में देखा गया था। इसी सीरियल से वह घर-घर में अपनी एक खास पहचान बन चुके हैं। लेकिन आपको बता दें कि कुछ लोगों ने इस किरदार के लिए उनकी काफी आलोचना भी की थी।

सौरभ राज जैन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्हें दर्शकों द्वारा नफरत का सामना क्यों करना पड़ा था। इतना ही नहीं आखिरकार क्यों एक बार पुलिस ने उनको पकड़ने के बावजूद भी माफी देकर छोड़ दिया था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक्टर ने साल 2004 में सीरियल 'रीमिक्स' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

बाद में सौरभ राज जैन को कसम से, मीत मिला दे रब्बा और जय श्री कृष्ण जैसे शोज में देखा जा चुका है। उन्होंने दूरदर्शन के भी काफी सारे धारावाहिक में काम किया है। हालांकि 2013 में उन्होंने सिद्धार्थ कुमार तिवारी के शो 'महाभारत' में भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभाया। इस शो को बी आर चोपड़ा के 'महाभारत' के बाद सबसे बेस्ट सीरियल बताया गया।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया के साथ में बातचीत के दौरान सौरभ राज जैन ने शो में काम करने को लेकर अपना अनुभव शेयर किया। एक्टर ने बताया कि कई सारे लोगों ने उनके किरदार को लेकर सवाल उठाया और कहा कि हमारे कृष्णा 6 फीट 3 इंच लंबे क्यों है? काफी सारे लोगों ने उनके साफ रंग को लेकर भी सवाल उठाए थे कि यह इतना गोरा क्यों है?

एक्टर ने बताया कि मेकर्स जानते थे कि लोग इन सब चीजों को लेकर आपत्ति जाहिर करेंगे। लेकिन मेकर्स लोगों को एक नया अनुभव करवाना चाहते थे। बॉलीवुड बबल के साथ में बातचीत के दौरान एक्टर ने एक घटना का जिक्र किया। जब उनको भगवान का रोल करना फायदेमंद साबित हुआ था। दरअसल एक बार एक्टर ने सड़क पर गलती से लाल बत्ती पर कर दिया और एक ट्रैफिक पुलिस उनसे बात करने पहुंच गया।

सौरभ राज जैन बताते हैं कि जैसे ही उन्होंने पुलिस वाले को अपना चेहरा दिखाई तो मुस्कुराते हुए सवाल किया कि सर आपने महाभारत देखा है? मैंने उसमें कृष्ण का किरदार निभाया है तो प्लीज मुझे माफ कर दो। पुलिस ने भी सौरभ को गलती होने के बावजूद माफ कर दिया था और बिना किसी जमाने के वहां से जाने दिया था। बहुत कम लोग जानते हैं कि एक्टर ने श्री कृष्ण का किरदार निभाने के लिए 2.5 लाख की फीस ली थी।

More from Filmibeat

Read more about: sourabh raaj jain
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X