'सूर्यवंशम' की सौंदर्या की हमशक्ल की वीडियो वायरल, नैन-नक्श देख फैंस बोले- हीरा ठाकुर की पत्नी का पुनर्जन्म

soundarya, sooryavansham

अक्सर देखने को मिलता है कि बॉलीवुड सितारों के हमशक्लों की तस्वीरें खूब तेजी से वायरल होती हुई नजर आती हैं। अभी तक शाहरुख खान से लेकर सलमान खान और दीपिका पादुकोण जैसी अभिनेत्रियों की भी हमशक्ल की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। लेकिन अब एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। 'सूर्यवंशम' फिल्म में हीरा ठाकुर की पत्नी का किरदार निभा चुकी साउथ एक्ट्रेस सौंदर्या की हमशक्ल का यह वीडियो देखकर हर कोई हैरान हो गया। ऐसा इसीलिए क्योंकि ये लड़की हूबहू सौंदर्या की हमशक्ल नजर आ रही है।

सौंदर्या की हमशक्ल की वीडियो हो रही वायरल

दरअसल आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर chitra_jii2 नामक एक अकाउंट से वीडियो शेयर किया गया। जिसमें नजर आ रही लड़की एकदम सौंदर्या की तरह दिखाई दे रही है। बिल्कुल वही नाक-नक्श और वही मुस्कुराहट के साथ वैसी ही आंखें नजर आई। इस महिला को देखकर हर कोई काफी कन्फ्यूज हो गया। लोग जमकर कमेंट बॉक्स में अपने रिएक्शन दे रहे हैं। अभी तक इस वीडियो पर डेढ़ लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए रिएक्शन

यूजर्स भी वीडियो पर कमेंट करते हुए खूब अपने रिएक्शन देते हुए नजर आए। एक यूजर लिखता है कि "मैं सौंदर्या मैडम का बहुत बड़ा फैन हूं और मैं इस बात से सहमत हूं कि आप उनके जैसी नजर आती हैं।" एक और यूजर लिखता है कि "अगर मैं इस कैप्शन को नहीं पढ़ता तो मुझे ऐसा ही लगता कि यह सौंदर्या का पुराना वीडियो होगा।" एक अन्य यूजर लिखता है कि "सूर्यवंशम फिल्म की हीरा ठाकुर की पत्नी का पुनर्जन्म हो गया।"

More from Filmibeat

Read more about: soundarya sooryavansham
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X