सूर्यवंशम के हीरा का प्यार गौरी का बदल गया है लुक, 24 साल बाद रचना बनर्जी को देख फैंस कहेंगे- क्या ये वही हैं

साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म सूर्यवंशम हर किसी के दिलों में बसी हुई है. बता दें कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन का डबल किरदार था. यह फिल्म आज भी दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद की जाती है. यहां तक की टेलीविजन पर भी इस फिल्म को बार-बार दिखाया जाता है. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन की बचपन की दोस्त का किरदार निभाने वाली गौरी काफी ज्यादा खूबसूरत दिखाई गई है. बता दें कि अमिताभ बच्चन इस फिल्म में अपनी बचपन की दोस्त से बहुत ही ज्यादा प्यार करता है. जो कि उसे पढ़ने लिखने और आगे बढ़ाने के लिए भी खूब सहायता करता है.
रचना बनर्जी ने निभाया था गौरी का किरदार
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने हीरा ठाकुर का इस फिल्म में किरदार निभाया. लेकिन गौरी, हीरा के अनपढ़ होने की वजह से उसे शादी करने से इंकार कर देती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गौरी का किरदार किस अभिनेत्री ने निभाया. बता दे की गोरी का किरदार रचना बनर्जी ने निभाया था. जो कि बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की सबसे जानी-मानी अभिनेत्री मानी जाती हैं.
रचना हैं बंगाली फिल्मों का जाना माना नाम
फिल्म सूर्यवंशम में उनकी मासूमियत और खूबसूरती ने हर किसी का दिल जीत लिया था. रचना ने फैंस को इस कदर दीवाना कर दिया था कि हर कोई उनकी खूबसूरती का कायल हो गया था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमिताभ बच्चन की यह हीरोइन आजकल कहां है और कैसी दिखने लगी हैं. बता दे की रचना बनर्जी ने बंगाली फिल्मों के साथ-साथ तमिल, कन्नड़, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में भी काम किया. लेकिन आपको बता दें कि बंगाल के मशहूर एक्टर प्रसन्नजीत चटर्जी के साथ में उन्होंने 35 फिल्मों में काम किया.


Click it and Unblock the Notifications











