डॉक्टर की पढ़ाई छोड़ एक्ट्रेस बनी थी अमिताभ की ये हीरोइन, प्रेगनेंसी की हालत में चली गई थी जान
Soundarya Unknown Facts: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री सौंदर्या आज भले ही हमारे बीच नहीं है लेकिन आज भी उनकी फिल्में लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। दरअसल आज उनकी डेथ एनिवर्सरी है और उनको दुनिया को अलविदा कहे हुए 22 साल हो चुके हैं। 17 अप्रैल 2004 में प्लेन क्रैश में उनकी 31 साल की उम्र में मृत्यु हो गई थी। बहुत कम लोगों को पता है कि तब वह 7 महीने की प्रेग्नेंट भी थी।

सौंदर्या अपनी फिल्म 'सूर्यवंशम' में राधा सिंह के किरदार के लिए काफी ज्यादा पसंद की गई। फिल्म में उन्होंने अमिताभ बच्चन यानी कि हीरा ठाकुर की पत्नी का किरदार निभाया था। आज भी उनकी यह फिल्म बार-बार देखी जाती है और उनकी एक्टिंग का हर कोई कायल हो गया था। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने डॉक्टर की पढ़ाई छोड़कर एक्टिंग शुरु की थी।
सौंदर्या का जन्म 18 जुलाई 1972 में कर्नाटक के कोलार में हुआ। उनके पिता कन्नड़ फिल्मों के मशहूर एक्टर और लेखक के अलावा प्रोड्यूसर थे जिनका नाम एस सत्यनारायण था। शुरू से ही अभिनेत्री एक्टिंग से काफी ज्यादा जुड़ी हुई थी। लेकिन उन्होंने डॉक्टरी की पढ़ाई की। हालांकि डॉक्टरी की पढ़ाई में पहले साल में ही उनके पिता के एक दोस्त ने उनको फिल्म ऑफर कर दी। जिसका नाम गंधर्व था। यहीं से उन्होंने अपनी डॉक्टर की पढ़ाई छोड़ दी। अपनी पहली ही फिल्म से वह काफी ज्यादा लोकप्रिय हो गई और उनकी डेब्यू फिल्म सुपरहिट साबित हुई जिसके बाद उन्हें बड़ी-बड़ी फिल्मों के ऑफर मिलने लगे।
सौंदर्या ने अपने दौर में हर एक सुपरस्टार के साथ में काम कर लिया था। इस लिस्ट में रजनीकांत से लेकर तमिल एक्टर भी शामिल थे। इसके बाद में बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन के साथ में भी उन्होंने 'सूर्यवंशम' फिल्म में काम किया। जो आज भी बहुत ज्यादा पॉपुलर है। इस के अलावा अभिनेत्री ने तमिल से लेकर तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी सिनेमा में अपनी एक खास पहचान बनाई।
साल 2003 में सौंदर्या ने एक इंजीनियर से शादी कर ली थी और प्रेग्नेंट होने की वजह से वह फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहना चाहती थी। साथ ही 2004 में उन्होंने राजनीति में कदम रखा और लोकसभा चुनाव के वक्त बीजेपी और तड़प के नेताओं के लिए वोट मांगने के लिए वह 17 अप्रैल को बेंगलुरु से आंध्र प्रदेश जा रही थी। जैसे ही प्लान ने उड़ान भरी 100 फीट की ऊंचाई तक जाते ही प्लेन क्रैश हो गया। इस दौरान सौंदर्य के अलावा उनके छोटे भाई, तेलुगु फिल्मों के प्रोड्यूसर अमरनाथ और बीजेपी के युवा नेता के अलावा जागरण वेदिका के लोकल मुखिया रमेश भी दुनिया को अलविदा कह गए।
सौंदर्य की मृत्यु के बाद में तमिल के डायरेक्टर आर्मी उदय कुमार द्वारा एक इंटरव्यू में खुलासा किया गया था कि अभिनेत्री मृत्यु के वक्त में प्रेग्नेंट थी। उन्होंने मौत से एक दिन पहले डायरेक्ट को कॉल भी किया था और तकलीबान 1 घंटे तक उनकी बातचीत भी हुई थी। अभिनेत्री ने डायरेक्ट को बताया था कि वह अब फिल्मों में काम नहीं करना चाहती है क्योंकि वह प्रेग्नेंट है। तब वो 7 महीने की प्रेग्नेंट थी।


Click it and Unblock the Notifications