'हीरा ठाकुर की पत्नी का पुनर्जन्म', कभी प्लेन क्रैश में इस प्रेंग्नेंट एक्ट्रेस की हो गई थी मौत

सोशल मीडिया पर अक्सर देखने को मिलता है कि कई सारे सितारों के हमशक्ल की तस्वीर और वीडियो वायरल होती रहती है। अभी तक बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड के कई सारे सितारों की हमशकलों की तस्वीर और वीडियो वायरल हो चुकी हैं। इन सितारों में अमिताभ बच्चन से लेकर सलमान खान तक शामिल है। लेकिन अब एक ऐसी लड़की की वीडियो वायरल हो रही है जिसको देखकर दिवंगत एक्ट्रेस सौंदर्या की याद आ रही है।
सौंदर्या की हमशक्ल की वीडियो वायरल
यह लड़की बिल्कुल सूर्यवंशम की अभिनेत्री सौंदर्या की तरह नजर आ रही है। चित्रा जी 2 नामक एक अकाउंट से इस वीडियो को साझा किया गया है। यह लड़की हूबहू बिल्कुल सौंदर्या जैसी नजर आई। अगर आप इस लड़की को पहली बार देखेंगे तो आपकी आंखें भी धोखा खा जाएंगी। आपको भी यकीन करने में मुश्किल होगी कि आखिरकार किसी का चेहरा इतना मेल कैसे खा सकता है।
सौंदर्या के फैन्स दे रहे वीडियो पर प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो पर अभी तक डेढ़ लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और वीडियो पर लगातार लोग भी कमेंट कर रहे हैं। लोग अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बता रहे हैं कि यह लड़की बिल्कुल सौंदर्या जैसी नजर आ रही है। एक यूजर तो वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखता है कि "मैं सौंदर्या मैम का बहुत बड़ा फैन हूं और मैं इस बात से पूरी तरह सहमत हूं कि वह बिल्कुल उन्हीं की तरह नजर आ रही है।" एक अन्य यूज़र ने तो कमेंट करते हुए लिखा कि "हीरा ठाकुर की पत्नी का पुनर्जन्म हो गया।"
31 साल की उम्र में ही हुई मृत्यु
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सौंदर्या 31 साल की उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह गई। साल 2003 में उन्होंने सॉफ्टवेयर इंजीनियर जीएस रघु के साथ में शादी रचाई। उनका असली नाम सौम्या सत्यनारायण था। लेकिन अपने करियर के शुरुआत में उन्हें सौंदर्या के नाम से पहचान मिली। एक्ट्रेस ने तमिल और तेलुगु के अलावा कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी काफी नाम कमाया।


Click it and Unblock the Notifications











